नेशनल हेराल्ड मामले में केंद्र के रवैये के खिलाफ 19 को धरना
नेशनल हेराल्ड मामले में केंद्र के रवैये के खिलाफ 19 को धरना संवाददाता,पटनाप्रदेश कांग्रेस कमेटी नेशनल हेराल्ड मामले में केन्द्र सरकार के दुर्भावनापूर्ण व्यवहार के खिलाफ 19 दिसंबर को सभी जिला में एकदिवसीय धरना देगी. प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी को इसमें घसीटे जाने की निंदा की है. […]
नेशनल हेराल्ड मामले में केंद्र के रवैये के खिलाफ 19 को धरना संवाददाता,पटनाप्रदेश कांग्रेस कमेटी नेशनल हेराल्ड मामले में केन्द्र सरकार के दुर्भावनापूर्ण व्यवहार के खिलाफ 19 दिसंबर को सभी जिला में एकदिवसीय धरना देगी. प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी को इसमें घसीटे जाने की निंदा की है. प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता एच के वर्मा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा़ अशोक चौधरी के निदेश पर 19 दिसंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना होगा. सभी जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों को निदेश दिया है कि जिला मुख्यालय में धरना का कार्यक्रम आयोजित किया जाये. श्री वर्मा ने बताया कि राजधानी पटना में यह कार्यक्रम स्थानीय गर्दनीबाग थाना के निकट स्थित धरना स्थल पर आयोजित होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










