धौनी, रहाणे और जडेजा पर रहेंगी नयी टीमों की निगाहें

Updated:
विज्ञापन

धौनी, रहाणे और जडेजा पर रहेंगी नयी टीमों की निगाहेंमुंबई. भारत के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के अलावा उनके साथी रविंद्र जडेजा, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना और रविचंद्रन अश्विन उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें मंगलवार को यहां होनेवाले आइपीएल ड्राफ्ट में दोनों नयी फ्रेंचाइजी अपनी टीमों से जोड़ने की कोशिश करेंगी. […]

विज्ञापन

धौनी, रहाणे और जडेजा पर रहेंगी नयी टीमों की निगाहेंमुंबई. भारत के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के अलावा उनके साथी रविंद्र जडेजा, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना और रविचंद्रन अश्विन उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें मंगलवार को यहां होनेवाले आइपीएल ड्राफ्ट में दोनों नयी फ्रेंचाइजी अपनी टीमों से जोड़ने की कोशिश करेंगी. संजीव गोयनका की न्यू राइजिंग ने आठ दिसंबर को दिल्ली में हुई रिजर्व बोली प्रक्रिया में पुणे फ्रेंचाइजी, जबकि इंटेक्स ने राजकोट फ्रेंचाइजी को खरीदा था. ये दोनों टीमें 2016 और 2017 में निलंबित चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स की जगह लेंगी. इस ट्वेंटी-20 लीग में दोनों नयी फ्रेंचाइजी कुछ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों को अपनी टीमों से जोड़ सकती हैं. इनमें न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रेंडन मैकुलम, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके ऑस्ट्रेलियाई शेन वाटसन, वर्तमान कप्तान स्टीवन स्मिथ और वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो शामिल हैं. पिछले साल चेन्नई और रॉयल्स से खेलनेवाले लगभग 50 क्रिकेटर ड्राफ्ट में रखे जायेंगे. पुणे को मुंबई क्रिकेट संघ के बांद्रा कुर्ला परिसर में होनेवाले ड्राफ्ट में खिलाड़ियों को चुनने का पहला मौका दिया जायेगा क्योंकि उसने दो साल के नयी टीम खरीदने के लिए सबसे कम बोली लगायी थी. चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के आइपीएल 2013 स्पॉट फिक्सिंग मामले में दो साल के लिए निलंबन के बाद ये दो नयी टीमें इस टूर्नामेंट से जोड़ी गयी है. चेन्नई और रॉयल्स दो साल के निलंबन के बाद वापस लीग से जुड़ जायेंगी.इन दोनों निलंबित फ्रेंचाइजी टीमों के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके और केवल घरेलू मैचों में खेलनेवाले खिलाड़ियों की दो श्रेणियों में बांटा जायेगा. इनमें से शीर्ष खिलाड़ियों को ड्राफ्ट प्रणाली से बेचा जायेगा. दो नयी टीमों के पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए न्यूनतम 40 करोड़ और अधिकतम 66 करोड़ रुपये की धनराशि है. बीसीसीआइ सूत्रों ने ड्राफ्ट से पहले कहा, ‘दोनों नयी फ्रेंचाइजी के पास अधिकतम पांच खिलाड़ियों को चुनने का विकल्प होगा. जिन खिलाड़ियों को नहीं खरीदा जाएगा उन्हें अगले साल फरवरी में होनेवाली खिलाड़ियों की नीलामी में रखा जायेगा.’ उन्होंने कहा, ‘ ट्रेडिंग विंडो (किसी अन्य फ्रेंचाइजी द्वारा खिलाड़ियों को खरीदारी के लिए रखना) भी 15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक खुली रहेगी.’ यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारत के टी-20 और विश्व कप विजेता कप्तान धौनी अब भी वैसा ही रुतबा रखते हैं जैसा कि वह चेन्नई की अगुवाई करते हुए रखते थे. चेन्नई ने आठ साल पहले खिलाड़ियों की नीलामी में उन्हें भारी भरकम कीमत में खरीदा था. चेन्नई की आठ साल तक अगुवाई करनेवाले धौनी को ड्राफ्ट की पहली सूची में जगह मिलने की संभावना है. फ्रेंचाइजी जिन पहले दो खिलाड़ियों का चयन करेंगी उनकी कीमत 12.5 करोड़ रुपये होगी. इनमें से प्रत्येक टीम के पास एक-एक खिलाड़ी जायेगा. यह देखना भी दिलचस्प होगा कि राजकोट अपने घरेलू खिलाड़ी रविंद्र जडेजा पर दांव लगाता है या नहीं. भारतीय टेस्ट टीम में वापसी करने और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन के बाद जडेजा महत्वपूर्ण खिलाड़ी बन गये हैं.जिन अन्य प्रमुख खिलाड़ियों को ड्राफ्ट में जगह मिलने की संभावना है उनमें चेन्नई के रैना, अश्विन, ड्वेन ब्रावो और मैकुलम, जबकि रॉयल्स के रहाणे, स्मिथ और वाटसन शामिल हैं. बोली के नियमों के अनुसार प्रत्येक फ्रेंचाइजी की तरफ से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलनेवाले पहले खिलाड़ी को 12.5 करोड़ रुपये और बाकी चार खिलाड़ियों को क्रमश: 9.5 करोड़, 7.5 करोड़, 5.5 करोड़ और चार करोड़ रुपये मिलेंगे. केवल घरेलू क्रिकेट में खेलनेवाले खिलाड़ी का चयन किये जाने पर उसे चार करोड़ रुपये ही मिलेंगे. नौवां आइपीएल टूर्नामेंट अगले साल नौ अप्रैल से 29 मई के बीच खेला जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन