आज से बंटेगी डीजल अनुदान की राशि

Updated:
विज्ञापन

आज से बंटेगी डीजल अनुदान की राशि हथुआ. फुलवरिया प्रखंड में किसानों के बीच मंगलवार से डीजल अनुदान की राशि वितरित की जायेगी. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. बीडीओ मनोज कुमार पड़ित ने बताया कि पूरे प्रखंड में 3750 किसानों के बीच डीजल अनुदान की राशि बांटी जानी है. उन्हें यह राशि चेक […]

विज्ञापन

आज से बंटेगी डीजल अनुदान की राशि हथुआ. फुलवरिया प्रखंड में किसानों के बीच मंगलवार से डीजल अनुदान की राशि वितरित की जायेगी. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. बीडीओ मनोज कुमार पड़ित ने बताया कि पूरे प्रखंड में 3750 किसानों के बीच डीजल अनुदान की राशि बांटी जानी है. उन्हें यह राशि चेक के माध्यम से दी जायेगी. उन्होंने लाभुकों से कहा कि वे अपनी पहचान के लिए प्रखंड कार्यालय वोटर कार्ड के साथ आयें और अपना चेक प्राप्त करें. वहीं, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार ने बताया कि अनुदान राशि के वितरण की सूचना देने के लिए किसान सलाहकारों को भेजा गया है. पांच दिनों के अंदर अनुदान राशि वितरित कर दी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन