क्षतिपूर्ति राशि के लिए प्रखंड कार्यालय में करें संपर्क

Updated:
विज्ञापन

क्षतिपूर्ति राशि के लिए प्रखंड कार्यालय में करें संपर्क हथुआ. रबी फसल क्षतिपूर्ति अनुदान राशि से वंचित लाभुकों को प्रखंड कार्यालय से संपर्क कर अपनी राशि प्राप्त करनी होगी. फुलवरिया बीडीओ मनोज कुमार पड़ित ने बताया कि जिन लाभुकों के खाते में अब तक फसल क्षतिपूर्ति की राशि नहीं गयी है, उन्हें प्रखंड कार्यालय अथवा […]

विज्ञापन

क्षतिपूर्ति राशि के लिए प्रखंड कार्यालय में करें संपर्क हथुआ. रबी फसल क्षतिपूर्ति अनुदान राशि से वंचित लाभुकों को प्रखंड कार्यालय से संपर्क कर अपनी राशि प्राप्त करनी होगी. फुलवरिया बीडीओ मनोज कुमार पड़ित ने बताया कि जिन लाभुकों के खाते में अब तक फसल क्षतिपूर्ति की राशि नहीं गयी है, उन्हें प्रखंड कार्यालय अथवा प्रखंड कृषि कार्यालय में आवेदन देकर अपनी राशि प्राप्त करनी होगी. उन्होंने बताया कि गलत खाता नं तथा बैंक के गलत आइएफसी कोड के कारण कई लाभुकों के खाते में अनुदान की राशि नहीं जा पायी है. ऐसे 25 लाभुकों के खाते में अनुदान राशि दो से तीन दिनों के अंदर पहुंच जायेगी. उन्होंने कहा कि अनुदान राशि के लिए जो किसान चयनित हुए हैं, परंतु भुगतान नहीं हुआ है, वे अविलंब प्रखंड कार्यालय से संपर्क करें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन