लोक शक्षिा समिति की बैठक

Updated:
विज्ञापन

लोक शिक्षा समिति की बैठकदिये गये आवश्यक दिशा निर्देश फोटो नं-12संवाददाता, गोपालगंजजिला पर्षद अध्यक्ष चंदा सिंह की अध्यक्षता में जिला लोक शिक्षा समिति की बैठक हुई, जिसमें साक्षर भारत के तहत पूर्व के कार्यों की समीक्षा हुई. डीडीसी जीउत सिंह ने इससे संबंधित कई दिशा निर्देश भी दिये. उन्होंने मुख्य कार्यक्रम समन्वयक ब्रह्मदेव यादव तथा […]

विज्ञापन

लोक शिक्षा समिति की बैठकदिये गये आवश्यक दिशा निर्देश फोटो नं-12संवाददाता, गोपालगंजजिला पर्षद अध्यक्ष चंदा सिंह की अध्यक्षता में जिला लोक शिक्षा समिति की बैठक हुई, जिसमें साक्षर भारत के तहत पूर्व के कार्यों की समीक्षा हुई. डीडीसी जीउत सिंह ने इससे संबंधित कई दिशा निर्देश भी दिये. उन्होंने मुख्य कार्यक्रम समन्वयक ब्रह्मदेव यादव तथा जिला कार्यक्रम समन्वयक सुमन कुमार को निर्देश दिया कि वे केंद्रों का निरीक्षण ससमय किया करें तथा उसका निरीक्षण प्रतिवेदन कार्यालय को देना सुनिश्चित करें. प्रेरकों, प्रखंड समन्वयकों तथा जिला समन्वयकों के बकाये मानदेय राशि के लिए विभाग को राशि की मांग को लेकर सूचित करने का भी निर्णय लिया गया. विभिन्न कारणों से रिक्त हुए पदों पर चयन करने का भी निर्णय लिया गया. मौके पर डीइओ अशोक कुमार, डीपीओ साक्षरता राकेशकांत राकेश, चंदन, अनु तथा सुनील आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन