छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज : खेतों की तरफ शौच के लिए गयी किशोरी के साथ न सिर्फ छेड़खानी की गयी, बल्कि विरोध करने पर बुरी तरह से मारपीट भी की गयी. गोपालपुर थाने के नरहवा गांव की किशोरी शुक्रवार की शाम गांव के पश्चिम की तरफ खेतों में शौच के लिए गयी थी. खेतों में घात लगाये बैठे […]

विज्ञापन

गोपालगंज : खेतों की तरफ शौच के लिए गयी किशोरी के साथ न सिर्फ छेड़खानी की गयी, बल्कि विरोध करने पर बुरी तरह से मारपीट भी की गयी. गोपालपुर थाने के नरहवा गांव की किशोरी शुक्रवार की शाम गांव के पश्चिम की तरफ खेतों में शौच के लिए गयी थी. खेतों में घात लगाये बैठे दो मनचले उसे पकड़ लिये तथा खींच कर ईख की खेत में ले जाने लगे. किशोरी ने जब विरोध किया, तो मनचलों ने पहले तो साथ ले जाने की काफी कोशिश की,

लेकिन जब सफल नहीं हुए तो किशोरी को बुरी तरह से पिटाई करने लगे. किशोरी की आवाज सुन कर खेतों की तरफ गये अन्य लोग बचाने दौड़े, तो मनचले भाग खड़े हुए. किशोरी के बयान पर गांव के राजेश कुमार तथा राजु को आरोपित बनाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन