पूर्णिया, गया व हाजीपुर में भूदान जमीन वितरण का मंत्री करेंगे जांच

Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया, गया व हाजीपुर में भूदान जमीन वितरण का मंत्री करेंगे जांचसदाकत आश्रम में आॅन स्पॉट समस्याओं का किया गया निष्पादनसंवाददाता,पटनाराजस्व व भूमि सुधार मंत्री डॉ मदन मोहन झा पूर्णिया, गया व हाजीपुर में भूदान जमीन वितरण की जांच करेंगे. वे फरवरी में इन तीन जिलों में जाकर भूदान कमेटी द्वारा वितरण की गयी जमीन […]

विज्ञापन

पूर्णिया, गया व हाजीपुर में भूदान जमीन वितरण का मंत्री करेंगे जांचसदाकत आश्रम में आॅन स्पॉट समस्याओं का किया गया निष्पादनसंवाददाता,पटनाराजस्व व भूमि सुधार मंत्री डॉ मदन मोहन झा पूर्णिया, गया व हाजीपुर में भूदान जमीन वितरण की जांच करेंगे. वे फरवरी में इन तीन जिलों में जाकर भूदान कमेटी द्वारा वितरण की गयी जमीन का जायजा लेंगे. भूदान कमेटी को पहले इन तीन जिलों में वितरण की गयी जमीन का ब्योरा तैयार करना है. सदाकत आश्रम में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद पत्रकारों से बातचीत में राजस्व व भूमि सुधार मंत्री डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि सभी विभाग की समस्याओं को देखा गया. उनकी समस्याओं को सुन कर ऑन स्पॉट निष्पादित किया गया. इसके लिए अधिकारियों को उनके मोबाइल पर समस्याओं के बारे में जानकारी देते हुए निष्पादित किये जाने का निदेश दिया गया. उन्होंने कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में लोग भूमिहीन है. सरकार द्वारा भूदान, गैर मजरूआ व दान में मिली जमीन का वितरण किया गया, लेकिन मिलनेवाले का उस पर कब्जा नहीं है. सरकार परचाधरियों को उसकी जमीन पर स्वामित्व दिलायेगी. गैर मजरूआ व दान में मिलनेवाली जमीन नहीं होने की स्थिति में सरकार भूमिहीन को खरीद कर तीन डिसमिल जमीन देगी. सरकार ने सवर्ण भूमिहीन को तीन डिसमिल जमीन देने का निर्णय लिया है. एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि भूदान कमेटी को जमीन का पूरा अता-पता नहीं है. इसकी जानकारी लेने पर कमेटी द्वारा संतोषप्रद जवाब नहीं मिला. इसलिए वे खुद पूर्णिया, गया व हाजीपुर में भूदान जमीन की जांच करेंगे. कमेटी को जमीन का ब्योरा तैयार करने के लिए कहा गया है. फरवरी में इन तीनों जिले में भूदान की जमीन की जांच होगी. उन्होंने कहा कि सभी जिले में जमीन से संबंधित पुराने रेकॉर्ड का कंप्यूटराइजेशन होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन