सात जिलों में अवैध खनन रोकने में खान-भूतत्व विभाग फिसड्डी
सात जिलों में अवैध खनन रोकने में खान-भूतत्व विभाग फिसड्डीरोहतास, बक्सर, अरवल, जमुई, समस्तीपुर और सीवान अवैध खनन रोकने में फिसड्डी सात जिलों के खनन पदाधिकारी को विभाग ने शो-खाउज नोटिस जारी किया सातों अधिकारियों के 15 दिनों में जवाब देने का मिला निर्देश अवैध खनन रोकने के लिए सभी जिलों में ‘विशेष-सेल’ का हुआ […]
सात जिलों में अवैध खनन रोकने में खान-भूतत्व विभाग फिसड्डीरोहतास, बक्सर, अरवल, जमुई, समस्तीपुर और सीवान अवैध खनन रोकने में फिसड्डी सात जिलों के खनन पदाधिकारी को विभाग ने शो-खाउज नोटिस जारी किया सातों अधिकारियों के 15 दिनों में जवाब देने का मिला निर्देश अवैध खनन रोकने के लिए सभी जिलों में ‘विशेष-सेल’ का हुआ गठनसंवाददाता, पटना जिलों में अवैध खनन रोकने के लिए खान-भूतत्व विभाग ने कड़े कानून तो बनाये हैं, किंतु अवैध खनन करने वालों पर लगाम कसनें विभाग निष्क्रिय है. एक-दो नहीं, सूबे के सात जिलों में अवैध खनन रोकने में विभाग फिसड्डी रहा है. जिन सात जिलों में अवैध खनन पर लगाम कसने मेेें अधिकारी विफल रहे हैं, विभाग के प्रधान सचिव ने उन्हें शो-काउज नोटिस जारी किया है. रोहतास, बक्सर, अरवल, जमुई, समस्तीपुर और सीवान में अवैध खनन रोकने के मामले में विभाग ने कोई पहल नहीं की. नतीजा यह हुआ कि सातों जिलों में अवैध खनन कर कई मंजिला इमारतें खड़ी कर ली गयी. अवैध खनन के कारण सातों जिलों की स्लम बस्तियां ढ़हने के कगार पर है. सातों जिलों के नगर निकायों नें अवैध खनन की शिकायतें भी जिला खनन पदाधिकारियों से की, किंतु इस मोरचे पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद ने अवैध खनन रोकने के लिए सभी जिलों में ‘विशेष-सेल’ का गठन करने का भी निर्देश जिलों के खनन पदाधिकारियों को दिये हैं. ‘विशेष-सेल’ को हर सप्ताह अपनी रिपोर्ट मुख्यालय को मुहैय्या कराने को कहा गया है. बिहार में अवैध खनन रोकने में भागलपुर और नालंदा अव्वल रहें हैं. खनन विभाग ने नवम्बर माह तक अवैध खनन करने वालों से दोनों जिलों में 6.44 लाख रुपये जुर्माना भी वसूला है. खनन विभाग की चौकसी के कारण दोनों जिलों में अवैध खनन की रफ्तार अत्यंत धीमी पड़ गयी है. विभाग के प्रधान सचिव ने सभी जिला खनन पदाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में अवैध खनन रोकने और जुर्माना वसूली में कोई कोताही न बरतने के सख्त निर्देश दिये हैं. जिलों में नवम्बर तक अवैध खनन के मामले और जुर्माना वसूली एक नजर में ——————————————————–जिला®अवैध खनन के मामले® जुर्माना वसूली आरा®07®11 लाख पटना®63®0.75 हजार नालंदा®145®5.49 लाख गया®101® 3.90 लाख नवादा® 06®21 हजार शेखपुरा®08®10 हजार बेगूसराय®73®नौ हजार खगड़िया®35®छह हजार मुजफ्फरपुर®25®2.33 लाख बेतिया®17®30 हजार मोतिहारी®11®30 हजार वैशाली®66®1.47 लाख सीतामढ़ी®04® 1.47 लाख मधुबनी®22®98 हजार बांका®75®5.61 लाख भागलपुर®123®95 हजार सारण®35®37 हजार सहरसा®07®1.10 लाख मधेपुरा®11®74 हजार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










