सरगना लालबाबू मियां समेत छह गिरफ्तार
सरगना लालबाबू मियां समेत छह गिरफ्तारकैश वैन व बैंक लूट की योजना को पुलिस ने किया नाकाम लूट व चोरी की चार बाइकें, दो पिस्टल, तीन कारतूस व चोरी के मोबाइल बरामद नोट. फोटो नंबर 11 सीएचपी 17 व 18 है. कैप्सन होगा- संवाददाता सम्मेलन में एसपी सत्यवीर सिंह व गिरफ्तार अपराधी तथा बरामद हथियार […]
सरगना लालबाबू मियां समेत छह गिरफ्तारकैश वैन व बैंक लूट की योजना को पुलिस ने किया नाकाम लूट व चोरी की चार बाइकें, दो पिस्टल, तीन कारतूस व चोरी के मोबाइल बरामद नोट. फोटो नंबर 11 सीएचपी 17 व 18 है. कैप्सन होगा- संवाददाता सम्मेलन में एसपी सत्यवीर सिंह व गिरफ्तार अपराधी तथा बरामद हथियार ,मोबाइल व रुपये ़ छपरा (सारण). बैंक के कैश वैन से करोड़ों रुपये की लूट की योजना को पुलिस ने विफल कर दिया़ एसपी सत्यवीर सिंह ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नौ दिसंबर को कटसा से सुतिहार डेरनी जाने के क्रम में कैश वैन को अपराधियों ने लूटने की योजना बनायी थी, जिसे विफल कर दिया गया. इसके बाद अपराधियों ने स्टेट बैंक की सुतिहार शाखा में लूट की योजना बनायी. सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर पहले दो अपराधियों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से दो देसी पिस्टल, तीन कारतूस, 45 सौ रुपये और एक बाइक बरामद की गयी. गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ से मिली जानकारी पर चार अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया. इस गिरोह का मुख्य सरगना परसा थाने के हरपुर परसा गांव निवासी अब्बास मियां का पुत्र लाल बाबू मियां और सारंगपुर गांव के कौशल सिंह उर्फ मदन सिंह का पुत्र बलवंत सिंह है. इसके अलावा परसा थाने के परसा मथुरा गांव के अनिल ओझा उर्फ भोला कुंवर का पुत्र संदीप कुमार, डोरीगंज थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव के तुफानी राय का पुत्र सोनू कुमार, पानापुर थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव का सत्येंद्र राय उर्फ रायजी, मढ़ौरा थाना क्षेत्र के बैदापुर गांव निवासी रामायण सिंह का पुत्र बैद्यनाथ सिंह उर्फ मनोरंजन कुमार सिंह, मढ़ौरा थाना क्षेत्र के बलुई गांव के टोना राय का पुत्र कृष्णा राय और परसा थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के यमुना सिंह के पुत्र गोपी कुमार उर्फ रूपेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है. टीम में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को नगद तथा प्रशस्तिपत्र देकर पुरस्कृत किया जायेगा. टीम में परसा, मकेर, डेरनी, इसुआपुर, भेल्दी, तरैया तथा मशरक के थानाध्यक्ष शामिल थे. पेट्रोल पंप लूट में थे शामिल सभी अपराधियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि मकेर थाना क्षेत्र में 23 नवंबर को पेट्रोल पंप की एक लाख 80 हजार रुपये व बाइक लूट, तरैया में छह दिसंबर को बाइक व 12 हजार रुपये की लूट और मशरक थाना क्षेत्र के मशरक डुमरसन रोड से बाइक, मोबाइल आदि की लूट में शामिल थे. एसपी ने बताया कि मकेर व तरैया से लूटी गयी बाइक और इस घटना में प्रयोग की गयी चोरी की दो बाइक समेत चार बाइक बरामद की गयी हैं. एसपी ने बताया कि डेरनी थाना क्षेत्र के सुतिहार में सबसे पहले लालबाबू मियां और संदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया था. जिसकी निशानदेही पर पूरे मामले का खुलासा हुआ है और अपराधियों के पास से एक दर्जन मोबाइल समेत लूटे गये मोबाइल का सिम कार्ड आइडी आदि बरामद किये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










