हर जिले के दो मास्टर ट्रेनरों का प्रशक्षिण आज से

Updated:
विज्ञापन

हर जिले के दो मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण आज सेपंचायत आम चुनाव को लेकर दिया जायेगा प्रशिक्षण संवाददाता,पटनात्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है. राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के बिखंडन के बाद अव आम निर्वाचन के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू करने जा रहा है. चुनावी प्रक्रिया का बाधामुक्त बनाने के […]

विज्ञापन

हर जिले के दो मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण आज सेपंचायत आम चुनाव को लेकर दिया जायेगा प्रशिक्षण संवाददाता,पटनात्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है. राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के बिखंडन के बाद अव आम निर्वाचन के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू करने जा रहा है. चुनावी प्रक्रिया का बाधामुक्त बनाने के लिए शुक्रवार से 38 जिलों के मास्टर ट्रेनरों का दो दिवसीय प्रशिक्षण आरंभ हो जायेगा. आयोग के जनसंपर्क पदाधिकारी शालिग्राम साह ने बताया कि प्रशिक्षण आयोग के सभा कक्ष में दिया जायेगा. शुक्रवार को उत्तर बिहार के 19 जिलों सारण, सीवान, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, बेगूसराय और खगड़िया शामिल हैं. शनिवार को पटना, बक्सर, रोहतास, भोजपुर, नालंदा, कैमूर, गया, नवादा, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा, वैशाली व समस्तीपुर जिलों के मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन