ठंड से गेहूं, तेलहन और दलहन की फसल को फायदा
ठंड से गेहूं, तेलहन और दलहन की फसल को फायदासंवाददाता, पटनाअचानक तापमान के गिरने से आये ठंड से सभी फसलों को लाभ होगा. खासकर गेहूं, तेलहन, दलहन और मक्का के फसलों के लिए अमृत के समान है. तापमान में कमी से खासकर गेहूं की फसल को सबसे अधिक लाभ मिलेगा. कृषि वैज्ञानिक अनिल झा ने […]
ठंड से गेहूं, तेलहन और दलहन की फसल को फायदासंवाददाता, पटनाअचानक तापमान के गिरने से आये ठंड से सभी फसलों को लाभ होगा. खासकर गेहूं, तेलहन, दलहन और मक्का के फसलों के लिए अमृत के समान है. तापमान में कमी से खासकर गेहूं की फसल को सबसे अधिक लाभ मिलेगा. कृषि वैज्ञानिक अनिल झा ने कहा कि जितना ठंड पड़ेगा उतना ही गेहूं की फसल को लाभ मिलेगा. अच्छी उपज होगी. श्री झा ने कहा कि तामपान में गिरावट का लाभ राई, सरसों, मटर, चना सहित सभी प्रकार के तेलहन और दलहन को फायदा होगा. इन फसलों के लिए कम तापमान जरूरी होता है. खेत में नमी के कारण किसानों को अतिरिक्त पटवन की खर्च भी बचेगा. उन्होंने कहा कि तापमान में अधिक गिरावट से इन फसलों में झड़का नामक बीमारी की खतरा हो सकता है. इससे फसलों की काफी क्षति होती है. इससे बचाने के लिए किसानों को फफूंदनाशी का प्रयोग करना चाहिए. उन्होंने कहा कि राज्य में व्यापक पैमाने पर गेहूं की खेती होती है. इस तरह के तापमान से गेहूं उत्पादकों को लाभ मिलेगा. गेहूं की उपज में वृद्धि होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










