भारत पहली बुलेट ट्रेन के लिए जापान से करेगा समझौता

Updated:
विज्ञापन

भारत पहली बुलेट ट्रेन के लिए जापान से करेगा समझौता तोक्यो : भारत अपने यहां पहली बुलेट ट्रेन प्रणाली के लिए इस सप्ताह जापान के साथ समझौते पर हस्ताक्षर करने की तैयारी में है. मुंबई-अहमदाबाद के बीच उच्च गतिवाली रेल परियोजना के लिए जापान आठ अरब डाॅलर कर्ज देगा. जापनी व्यावसायिक दैनिक अखबार ‘निक्केइ’ की […]

विज्ञापन

भारत पहली बुलेट ट्रेन के लिए जापान से करेगा समझौता तोक्यो : भारत अपने यहां पहली बुलेट ट्रेन प्रणाली के लिए इस सप्ताह जापान के साथ समझौते पर हस्ताक्षर करने की तैयारी में है. मुंबई-अहमदाबाद के बीच उच्च गतिवाली रेल परियोजना के लिए जापान आठ अरब डाॅलर कर्ज देगा. जापनी व्यावसायिक दैनिक अखबार ‘निक्केइ’ की खबर के मुताबिक प्रधानमंत्री शिंजो एबे की इस सप्ताह भारत यात्रा के दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इस इस सौदे पर शनिवार को एक संयुक्त बयान जारी करेंगे. अखबार की रपट के अनुसार प्रधानमंत्री एबे मुंबई से अहमदाबाद के बीच 505 किलोमीटर रेललाइन परियोजना के लिए 8.1 अरब डाॅलर से अधिक राशि के कर्ज की पेशकश करेंगे. इस परियोजना पर मोटे तौर पर 14.6 अरब डाॅलर की लागत आने का अनुमान है. खबर में कहा गया है, ‘‘दोनों पक्ष कर्ज की शर्तों पर बात कर रहे हैं.” इसके अनुसार एबे के सलाहकार हिरोता ईजूमी और जापान के विदेश मंंत्रालय के अधिकारी इसके वित्तीय और अन्य पहलुओं पर बातचीत के लिए भारत गये थे. उनकी यात्रा सोमवार को पूरी हुई. भारत के साथ यह सौदा जापान की बुलेट ट्रेन प्रौद्योगिकी निर्यात का यह दूसरा मामला होगा। इससे पहले जापान ने 2007 में ताइवान को यह प्रौद्योगिकी प्रदान की थी. भाषा कनक मनोहर अर्थ55 12081739 दि नननन

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन