दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने की ट्रकों में तोड़फोड़

Updated:
विज्ञापन

दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने की ट्रकों में तोड़फोड़ अनियंत्रित ट्रक से साइकिल सवार को कुचलने पर फूटा आक्रोश घायल की स्थिति नाजुक गोरखपुर रेफर, घंटों जाम रहा हाइवे फोटो नं-23कुचायकोट. एनएच 28 पर अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. गंभीर हालत में उसे गोरखपुर […]

विज्ञापन

दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने की ट्रकों में तोड़फोड़ अनियंत्रित ट्रक से साइकिल सवार को कुचलने पर फूटा आक्रोश घायल की स्थिति नाजुक गोरखपुर रेफर, घंटों जाम रहा हाइवे फोटो नं-23कुचायकोट. एनएच 28 पर अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. गंभीर हालत में उसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया. घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रकों पर हमला कर तोड़फोड़ शुरू कर दी. उग्र लोगों ने डेढ़ दर्जन से अधिक ट्रकों में तोड़फोड़ की. कुचायकोट के थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंच गयी. पुलिस के पहुंचने पर लोग सड़क पर बैठ गये. पुलिस ने काफी समझा कर किसी तरह लोगों को शांत कराया. इससे हजारों ट्रकों की कतार यूपी के बॉर्डर बथना कुटी से लेकर कुचायकोट तक लगी रही. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुचायकोट थाना क्षेत्र के रामपुर बाबू गांव के हमीद मियां जलालपुर बाजार साइकिल से मंगलवार की शाम 3 बजे जा रहे थे, तभी भोपतापुर के पास हाइवे पर दूसरे लेन से ओवर टेक करते हुए एक ट्रक ने कुचल दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन