द्वितीय तिमाही में राज्य की अपनी आय में 31.77 फीसदी की वृद्धि

Updated:
विज्ञापन

द्वितीय तिमाही में राज्य की अपनी आय में 31.77 फीसदी की वृद्धिसंवाददाता,पटनावित्ताय वर्ष 2015-16 के द्वितीय तिमाही में राज्य सरकार की अपनी आय 12362.48 करोड है. यह बजट अनुमान का 36.07 फीसदी है. पिछले वित्तीय वर्ष में इस अवधि में 9381.72 करोड़ रुपये की आय हुई थी. इस तरह से इस वर्ष पिछले वर्ष की […]

विज्ञापन

द्वितीय तिमाही में राज्य की अपनी आय में 31.77 फीसदी की वृद्धिसंवाददाता,पटनावित्ताय वर्ष 2015-16 के द्वितीय तिमाही में राज्य सरकार की अपनी आय 12362.48 करोड है. यह बजट अनुमान का 36.07 फीसदी है. पिछले वित्तीय वर्ष में इस अवधि में 9381.72 करोड़ रुपये की आय हुई थी. इस तरह से इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में 31.77 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. विधानसभा में मंगलवार को वित्त मंत्री अब्दुलबारी सिद्दीकी ने वित्तीय वर्ष 2015-16 के द्वितीय तिमाही में प्राप्ति व व्यय के रुझान संबंधी परिणाम प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. उन्होंने बताया कि केंद्रीय करों में राज्य का हिस्सा के रूप में द्वितीय तिमाही तक 21748.72 करोड़ प्राप्त हुए. केंद्र सरकार से साहाय्य अनुदान के रूप में द्वितीय तिमाही तक 10896.94 करोड़ प्राप्त हुए जो बजट अनुमान का 59.97 प्रतिशत है. वाणिज्यकर विभाग ने वैट व प्रवेश कर आदि से इस वर्ष के द्वितीय तिमाही तक 7474.75 करोड का राजस्व संग्रहण किया है. यह पिछले वर्ष की तुलना में 38.22 प्रतिशत अधिक है. स्टाम्प तथा पंजीकरण शुल्क से इस वर्ष द्वितीय तिमाही तक 1667.01 करोड़ प्राप्त हुए जो पिछले वर्ष की तुलना में 20.50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. राज्य उत्पाद शुल्क से इस वित्तीय वर्ष की द्वितीय तिमाही तक 1657.84 करोड़ प्राप्त हुए जो पिछले वर्ष की तुलना में 13.26 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. वाहन कर से इस वर्ष द्वितीय तिमाही तक 494.88 करोड की वसूली हुई जो पिछली वर्ष की तुलना में 16.30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2015-16 में कुल व्यय बजट उपबंध 120685.32 करोड़ के विरुद्ध द्वितीय तिमाही तक कुल 49884.05 करोडड का व्यय हुआ. राज्य योजना मद में 22280.86 करोड़ का व्यय हुआ जो बजट अनुमान का 39 प्रतिशत है.गैर ऋण गैर योजना मद में द्वितीय तिमाही तक 25561.72 करोड़ का खर्च हुआ जो कुल बजट का 43.06 प्रतिशत है. केंद्रीय योजनागत योजना में 56.07 करोड़ का व्यय किया गया. द्वितीय तिमाही तक राजकोषीय घाटा 2880.95 करोड़ का है. वित्त मंत्री श्री सिद्दीकी ने राज्य सरकार का वर्ष 2014-15 का प्रतिवेदन वित्त लेखे (खंड-एक एवं खंड- दो तथा विनियोग लेखे का विधानसभा के पटल पर रखा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन