बर्धन की हालत में हो रहा है सुधार

Updated:
विज्ञापन

बर्धन की हालत में हो रहा है सुधार नयी दिल्ली : पक्षाघात के बाद अस्पताल में भरती कराये गये भाकपा के वरिष्ठ नेता एबी बर्धन की हालत में सुधार हो रहा है. हालांकि, उनकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है. पार्टी के नेता अतुल अंजान ने मंगलवार को बताया कि बेचैनी और सांस लेने […]

विज्ञापन

बर्धन की हालत में हो रहा है सुधार नयी दिल्ली : पक्षाघात के बाद अस्पताल में भरती कराये गये भाकपा के वरिष्ठ नेता एबी बर्धन की हालत में सुधार हो रहा है. हालांकि, उनकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है. पार्टी के नेता अतुल अंजान ने मंगलवार को बताया कि बेचैनी और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद सोमवार को जीबी पंत अस्पताल में भरती कराये गये 92 वर्षीय बर्धन ने इंजेक्शन पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने अपनी आंखें खोलीं और उनके बायें पैर में हरकत देखी गयी. उन्हें आइसीयू में रखा गया है. ब्रीदिंग सपोर्ट सिस्टम से उन्हें मदद दी जा रही है. डॉक्टरों का कहना है कि दवाओं का थोड़ा बहुत असर हो रहा है और सुधार दिख रहा है. 72 घंटे महत्वपूर्ण हैं. ” उन्होंने कहा, ‘‘कल, वह उपचार का कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे थे। लेकिन अब, सुबह में जब उन्हें इंजेक्शन दी गई तो उन्होंने अपनी आंखे खोली, उनके बायें पैर में हरकत देखी गई। उनकी इच्छा शक्ति उनके ठीक होने में उनकी मदद कर रही है.” राकांपा प्रमुख शरद पवार, माकपा सांसद मोहम्मद सलीम और पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात समेत राजनेताओं और ट्रेड यूनियन और वाम पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने बर्धन के स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए अस्पताल गये. अंजान ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी मुझसे फोन पर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। यादव ने हर तरह की मदद की पेशकश की।” भाषा प्रियंका उमा दि15 12081540 दि नननन

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन