भगवानपुर की सीडीपीओ के हटाने को लेकर विस में दबाव
भगवानपुर की सीडीपीओ के हटाने को लेकर विस में दबाव संवाददाता,पटनाबेगूसराय जिला के भगवानपुर प्रखंड की सीडीपीओ पर लगे गंभीर आरोपों को देखते हुए सरकार से कार्रवाई की मांग की गयी. रामदेव राय के अल्प सूचित प्रश्न के पक्ष में दर्जनों विधायकों ने सरकार से संबंधित सीडीपीओ को हटाने की मांग का समर्थन किया. श्री […]
भगवानपुर की सीडीपीओ के हटाने को लेकर विस में दबाव संवाददाता,पटनाबेगूसराय जिला के भगवानपुर प्रखंड की सीडीपीओ पर लगे गंभीर आरोपों को देखते हुए सरकार से कार्रवाई की मांग की गयी. रामदेव राय के अल्प सूचित प्रश्न के पक्ष में दर्जनों विधायकों ने सरकार से संबंधित सीडीपीओ को हटाने की मांग का समर्थन किया. श्री राय का सवाल था कि सीडीपीओ पर विभागीय कार्रवाई करने के लिए 31 मार्च को समाज कल्याण विभाग के पास निलंबन का प्रस्ताव भेजा गया. विभाग स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. राय की मांग थी कि सरकार मंगलवार को ही सीडीपीओ के निलंबित कर इसकी सूचना से सदन को अवगत कराये. विभागीय मंत्री कुमारी मंजू वर्मा ने बताया कि सरकार के पास चार दिसंबर को संचिका आयी है. जांच के बाद एक माह के अंदर उचित कार्रवाई कर दी जायेगी. सरकार के जवाब से असंतुष्ट विधायकों ने विरोध प्रकट किया. विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने कहा कि सरकार इस पर त्वरित कार्रवाई करे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










