चौथे दिन लॉकअप से छूटा यूपी का व्यवसायी

Updated:
विज्ञापन

चौथे दिन लॉकअप से छूटा यूपी का व्यवसायी सलेमगढ़ बाजार में छापेमारी कर पुलिस ने लिया हिरासत में प्रभात इंपैक्ट कुचायकोट. गोपालपुर थाने के लॉकअप में पिछले चार दिनों से बंद यूपी के सीमावर्ती सलेमगढ़ बाजार के व्यवसायी को सोमवार को पुलिस ने छोड़ दिया. प्रभात खबर में समाचार छपने के बाद पुलिस ने उसे […]

विज्ञापन

चौथे दिन लॉकअप से छूटा यूपी का व्यवसायी सलेमगढ़ बाजार में छापेमारी कर पुलिस ने लिया हिरासत में प्रभात इंपैक्ट कुचायकोट. गोपालपुर थाने के लॉकअप में पिछले चार दिनों से बंद यूपी के सीमावर्ती सलेमगढ़ बाजार के व्यवसायी को सोमवार को पुलिस ने छोड़ दिया. प्रभात खबर में समाचार छपने के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया. प्रभात खबर ने सात दिसंबर को ”गोपालपुर के लॉकअप में बंद है यूपी का व्यवसायी ” शीर्षक से पुलिस के कारनामों को उजागर किया था. ध्यान रहे कि गत बुधवार की रात नरहवा शुक्ल गंडक नहर के साइफन के नीचे एक युवती की हत्या कर शव को चादर में बांध कर फेंक दिया गया था. गुरुवार की सुबह छह बजे गांव के लोगों ने शव को देख इसकी सूचना गोपालपुर पुलिस को दी. जब पुलिस शव बरामद करने नहीं पहुंची, तो एसडीपीओ को सूचना दी गयी. एसडीपीओ के आदेश पर तीन बजे पुलिस शव बरामद करने पहुंची. इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को यूपी के कुशीनगर जिले के तरेया सुजान थाना अंतर्गत सलेमगढ़ बाजार के व्यवसायी धनंजय चौरसिया को हिरासत में लिया. धनंजय चौरसिया की बहन की मौत 25 नवंबर को हुई थी. बाजार के लोगों ने उसके शव को दफना दिया था. धनंजय इसी मामले में लॉकअप में था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन