सख्ती : सीबीएसइ में 75 फीसदी उपस्थित अनिवार्य
सख्ती : सीबीएसइ में 75 फीसदी उपस्थित अनिवार्य कम हुई उपस्थिति, तो नहीं जारी होगा एडमिट कार्डबोर्ड स्कूलों में उपस्थिति रजिस्टर की जांच करेगाफोटो- सीबीएसइ नाम सेसंवाददाता, गोपालगंजकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) इस शैक्षिक सत्र से छात्र-छात्राओं की उपस्थिति की जांच करायेगा. इसके लिए रेंडम सर्वे किया जायेगा. उपस्थिति कम मिलने पर छात्र-छात्राओं का एडमिट […]
सख्ती : सीबीएसइ में 75 फीसदी उपस्थित अनिवार्य कम हुई उपस्थिति, तो नहीं जारी होगा एडमिट कार्डबोर्ड स्कूलों में उपस्थिति रजिस्टर की जांच करेगाफोटो- सीबीएसइ नाम सेसंवाददाता, गोपालगंजकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) इस शैक्षिक सत्र से छात्र-छात्राओं की उपस्थिति की जांच करायेगा. इसके लिए रेंडम सर्वे किया जायेगा. उपस्थिति कम मिलने पर छात्र-छात्राओं का एडमिट कार्ड जारी नहीं होगा. साथ ही स्कूल प्रशासन से भी जवाब तलब किया जायेगा. सीबीएसइ को पिछले एक साल से उपस्थिति को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं. छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे रहते हैं और कक्षाओं को अटेंड नहीं करते हैं. इसी के चलते कई रीजन का रिजल्ट तेजी से कम भी हुआ है. इसे देखते हुए सीबीएसइ ने इस साल कक्षा 9,10, 11 व 12 में 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य कर दी है. सीबीएसइ ने सभी प्रधानाचार्यों को दिशा निर्देश जारी किये हैं. कहा गया है कि अगर मानक के हिसाब से उपस्थिति सही नहीं है, तो ऐसे छात्र-छात्राओं का नाम बोर्ड को भेजा जाये. बोर्ड स्कूल-कॉलेजों में उपस्थिति रजिस्टर की जांच करेगा. सीबीएसइ के एक अधिकारी ने बताया कि स्कूलों को आदेश दिया गया है कि वह छात्र-छात्राओं की उपस्थिति का डिटेल बोर्ड को भेजे. डिटेल न भेजने वाले स्कूल-कॉलेजों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.प्रधानाचार्यों से जवाब तलबपिछले दो साल के भीतर जिले में चार छात्र-छात्राओं के एडमिट कार्ड रोके गये हैं, लेकिन स्कूल प्रशासन के अनुरोध पर बाद में जारी कर दिया गया. कम उपस्थिति पर प्रधानाचार्यों को भी दोषी माना जायेगा. सीबीएसइ द्वारा ऐसे प्रधानाचार्यों से जवाब तलब किया जायेगा. केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य डॉ वीएस मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष से सख्ती बढ़ा दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










