चार थानेदारों को डीआइजी ने दी नसीहत

Updated:
विज्ञापन

चार थानेदारों को डीआइजी ने दी नसीहत 15 दिनों में नहीं हुआ सुधार] तो नपेंगे थानेदार थानावार डीआइजी ने की अपराध की समीक्षाअपराधियों की गिरफ्तारी के लि, अभियान चलाने का आदेश जेल से संचालित होनेवाले अपराध को रोकने का मुकम्मल उपाय फोटो नं-19गोपालगंज. अपराधियों की बढ़ती सक्रियता को गंभीरता से लेते हुए सारण रेंज के […]

विज्ञापन

चार थानेदारों को डीआइजी ने दी नसीहत 15 दिनों में नहीं हुआ सुधार] तो नपेंगे थानेदार थानावार डीआइजी ने की अपराध की समीक्षाअपराधियों की गिरफ्तारी के लि, अभियान चलाने का आदेश जेल से संचालित होनेवाले अपराध को रोकने का मुकम्मल उपाय फोटो नं-19गोपालगंज. अपराधियों की बढ़ती सक्रियता को गंभीरता से लेते हुए सारण रेंज के डीआइजी अजीत कुमार राव ने रविवार को गोपालगंज के थानेदारों के साथ बैठक की. बैठक में डीआइजी ने चार थानेदारों को कड़ी नसीहत दी है. महम्मदपुर, बरौली के थानेदार को 15 दिनों में सुधार लाने को कहा गया है. अपराधियों के खिलाफ तत्काल अभियान चला कर गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया है. जेल से संचालित होनेवाले अपराध पर रोक लगानेवाले नियमित जेल में बंद अपराधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है. डीआइजी ने कहा है कि जेल में आने-जाने वालों लोगों पर भी नजर रखी जाये. जेल से निकलनेवाले अपराधियों की गतिविधियों पर थानेदार नजर रखें. अगर घटना होती है, तो तत्काल कार्रवाई के लिए ठोस कदम उठाया जाये. घटना की समयसीमा के अंदर चार्जशीट दाखिल की जाये. एसपीडी ट्रॉयल के लिए साक्ष्य उपलब्ध कराया जाये. किसी घटना की सूचना मिलती है, तो तत्काल जांच की जाये. बैंक और डाकघर की सुरक्षा के प्रति अलर्ट करते हुए डीआइजी ने कहा कि हर हाल में सुरक्षा में कोई कमी न हो इसका ध्यान रहे. सीमावर्ती इलाकों में बढ़ रहे अपराध में यूपी के अपराधियों के हाथ होने की दिशा में भी तत्काल कार्रवाई की जाये. रात में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पैट्रोलिंग बढ़ायी जाये. रात्रि गश्ती के साथ चौकीदारों को अलर्ट किया जाये कि वे भी रात में गश्त करें. पुलिस प्रत्येक गांव में अपना सूत्र मजबूत करें, ताकि घटनाओं पर नकेल कसी जा सके. इस दौरान एक-एक थाने की अलग – अलग समीक्षा डीआइजी ने की. इस मौके पर पुलिस कप्तान निताशा गुड़िया, डीएसपी मुख्यालय नरेश चंद्र मिश्रा, एसडीपीओ सदर मनोज कुमार, एसडीपीओ हथुआ इम्तेयाज अहमद, इंस्पेक्टर विमल चंद्र सिंह, इंस्पेक्टर राम सेवक यादव, नगर थानाध्यक्ष सजीव कुमार सिंह, केके मांझी, थानाध्यक्ष राजदेव सरकार, महेंद्र कुमार, गौतम कुमार, रामसेवक रावत, बैकुंठपुर के प्रभारी थानाध्यक्ष सह डीएसपी, प्रशिक्षिशु विभाष कुमार, संतोष कुमार, पंकज कुमार, अशोक कुमार राय, मुकेश कुमार राय,महिला थानाध्यक्ष सरिता कुमारी, इंस्पेक्टर प्रिंयव्रत, थानाध्यक्ष अच्छेलाल यादव, नवीन कुमार, मुन्ना कुमार, प्रवीन कुमार, सुरेश कुमार यादव, लक्ष्मी नारायण महतो, सुरेश प्रसाद यादव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन