बरौली में चोरों ने उड़ाया पिकअप वैन

Updated:
विज्ञापन

बरौली में चोरों ने उड़ाया पिकअप वैन चोरी की घटना को लगातार दूसरे दिन भी दिया अंजामएक पखवारे में हुईं चोरी की पांच घटनाएंसंवाददाता, गोपालगंज बरौली बाजार में शुक्रवार की रात में डॉक्टर के घर हुई चोरी की घटना की गुत्थी पुलिस अभी सुलझी भी नहीं थी कि चोरों ने पिकअप वैन की चोरी कर […]

विज्ञापन

बरौली में चोरों ने उड़ाया पिकअप वैन चोरी की घटना को लगातार दूसरे दिन भी दिया अंजामएक पखवारे में हुईं चोरी की पांच घटनाएंसंवाददाता, गोपालगंज बरौली बाजार में शुक्रवार की रात में डॉक्टर के घर हुई चोरी की घटना की गुत्थी पुलिस अभी सुलझी भी नहीं थी कि चोरों ने पिकअप वैन की चोरी कर पुलिस की नींद हराम कर दी है. शनिवार की रात्रि बरौली थाने के बनकट गांव से चोरों ने पिकअप वैन की चोरी कर ली. परिजनों ने बताया कि जगीरहां गांव के बबलू सिंह का ड्राइवर शनिवार की देर रात पिकअप वैन लेकर बनकट स्थित अपने घर पहुंचा. गाड़ी को अपने दरवाजे पर खड़ा करके वह सो गया. अर्धरात्रि के पहले ही चोरों ने उक्त पिकअप वैन की चोरी कर ली. इस संबंध में मालिक बबलू सिंह ने बरौली थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन