बिना गार्ड के सिगनल के चौसा तक आयी मुंबई जनता एक्सप्रेस

Updated:
विज्ञापन

बिना गार्ड के सिगनल के चौसा तक आयी मुंबई जनता एक्सप्रेसमुगलसराय से सिगनल के सहारे चली ट्रेन वाकी-टाकी से संपर्क न होने से परेशान रहा ड्राइवरकंट्रोल को दी गयी सूचना के बाद भी नहीं आया गार्ड चौसा (बक्सर). रविवार को मुंबई जनता एक्सप्रेस मुगलसराय के बाद से विभिन्न स्टेशनों से बगैर गार्ड के सिगनल के […]

विज्ञापन

बिना गार्ड के सिगनल के चौसा तक आयी मुंबई जनता एक्सप्रेसमुगलसराय से सिगनल के सहारे चली ट्रेन वाकी-टाकी से संपर्क न होने से परेशान रहा ड्राइवरकंट्रोल को दी गयी सूचना के बाद भी नहीं आया गार्ड चौसा (बक्सर). रविवार को मुंबई जनता एक्सप्रेस मुगलसराय के बाद से विभिन्न स्टेशनों से बगैर गार्ड के सिगनल के सहारे चौसा तक आ गयी. रविवार की सुबह 13202 डाउन मुंबई जनता एक्सप्रेस ट्रेन मुगलसराय जंकशन से खुली. ट्रेन के ड्राइवर व गार्ड से वाकी-टॉकी से संपर्क नहीं होने से चालक परेशान हो गया. दिलदारनगर स्टेशन पर ट्रेन खड़ी होने के बाद गार्ड द्वारा न तो सिगनल दिया गया, न ही बात की गयी, जिसके चलते ट्रेन का चालक स्टेशन के द्वारा दिये गये सिगनल के सहारे ट्रेन को आगे बढ़ाया. वहीं प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन को आगे बढ़ाने के लिए गार्ड ही चालक को सूचित करता है. गार्ड के इस रवैये से त्रस्त चालक द्वारा चौसा स्टेशन पर मेमो दिया गया, जिसमें कहा गया कि ट्रेन का गार्ड न तो कोई सिगनल दे रहा है और न ही ट्रेन के चालक से बात कर रहा है. चौसा स्टेशन पर माइक से कई बार अनाउंस किया गया फिर भी गार्ड द्वारा कोई सूचना नहीं दी गयी. करीब 15 मिनट ट्रेन चौसा डाउन प्लेटफॉर्म पर खड़ी रही. चालक ने कंट्रोल रूम को सूचना दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन