जेल अधीक्षक ने अज्ञात कैदियों पर दर्ज करायी प्राथमिकी
जेल अधीक्षक ने अज्ञात कैदियों पर दर्ज करायी प्राथमिकी थावे. चनावे मंडल कारा में कैदियों के पास से मिले मोबाइल और चार्जर के मामले में जेल अधीक्षक केपी पिंगुआ ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें अज्ञात कैदियों को अभियुक्त बनाया गया है. जेल अधीक्षक ने कहा कि छापेमारी के दौरान कैदियों ने मोबाइल […]
जेल अधीक्षक ने अज्ञात कैदियों पर दर्ज करायी प्राथमिकी थावे. चनावे मंडल कारा में कैदियों के पास से मिले मोबाइल और चार्जर के मामले में जेल अधीक्षक केपी पिंगुआ ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें अज्ञात कैदियों को अभियुक्त बनाया गया है. जेल अधीक्षक ने कहा कि छापेमारी के दौरान कैदियों ने मोबाइल और चार्जर को वार्ड में फेंक दिया था. इसके कारण कैदियों की पहचान नहीं की जा सकी. शनिवार को एसडीएम मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में मजिस्ट्रेट की टीम ने मंडल कारा में छापेमारी की थी जिसमें दो मोबाइल, दो चार्जर समेत पांच हजार कैश बरामद किया गया था. पुलिस ने छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक सामान को भी बरामद किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










