काम में अड़ंगा लगाने में जुट गये हैं मोदी : संजय सिंह
काम में अड़ंगा लगाने में जुट गये हैं मोदी : संजय सिंहसंवाददाता, पटनाजदयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा है कि भाजपा नेता सुशील मोदी इस बात को स्पष्ट करें कि वह जिस इंदिरा आवास के मुद्दे को दिल पर लिये हुए हैं, उसमें उनके पास आंकड़ा कहां से आये हैं. […]
काम में अड़ंगा लगाने में जुट गये हैं मोदी : संजय सिंहसंवाददाता, पटनाजदयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा है कि भाजपा नेता सुशील मोदी इस बात को स्पष्ट करें कि वह जिस इंदिरा आवास के मुद्दे को दिल पर लिये हुए हैं, उसमें उनके पास आंकड़ा कहां से आये हैं. इंदिरा आवास में अगर बिहार सरकार के तरफ से भ्रामक बयान या आंकडे दिये गये हैं, तो सुशील मोदी के आंकड़े कहां से आये हैं? न तो वे केंद्र में मंत्री हैं और न ही वो पदाधिकारी हैं, ऐसे में सुशील मोदी सिर्फ अपने झूठे बयानों से जनता का ध्यान अपनी ओर खींचना चाहते हैं. जब बिहार की सरकार ने तेजी से गरीब जनता के कल्याण के लिए काम करना शुरू कर दिया तो सुशील मोदी उसमें अड़ंगा लगाने में जुट गये हैं. सुशील मोदी बिहार की जनता का हित नहीं चाहते हैं, वे सिर्फ केंद्र सरकार के लाभ के बारे में सोच रहे हैं. वैसे भी केंद्र में अपना नंबर बढ़ाने के लिए सुशील मोदी इस तरह के झूठे और मनगढंत आंकड़े पेश करते हैं. संजय सिंह ने कहा कि सुशील मोदी इंदिरा आवास के मसले पर भ्रम फैला रहे हैं. विभाग के अनुसार चालू वित्तीय वर्ष में केंद्र सरकार ने राज्य के नौ जिले भागलपुर, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, सहरसा, सीवान, वैशाली, अरवल, किशनगंज और मधुबनी को इंदिरा आवास की प्रथम किस्त की 119 करोड़ रुपये नहीं दिये हैं. बिहार के किसी जिले को पिछले वित्तीय वर्ष की दूसरी किस्त नहीं मिली है. इसके तहत प्रदेश को 701 करोड़ रुपये मिलने थे. केंद्र के पास इंदिरा आवास योजना का कुल 820 करोड़ बकाया है. केंद्र से डिमांड भी किया गया है, लेकिन अबतक कुछ भी नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि सुशील मोदी बिहार के साथ केंद्र सरकार के सौतेले व्यवहार को अपनी झूठी दलील से छुपाने की कोशिश कर रहे हैं, जो बिल्कुल ही भ्रामक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










