सड़क के किनारे मिली भगवान महावीर की मूर्ति

Updated:
विज्ञापन

सड़क के किनारे मिली भगवान महावीर की मूर्ति10 दिन बाद नाटकीय ढंग से बरामद हुई प्रतिमा लावारिस अवस्था में पड़ी हुई थी प्रतिमा जैन मंदिर में प्रतिमा को स्थापित किया गया सिकंदरा . बीते 27 नवंबर को सिकंदरा के क्षत्रियकुंड जन्मस्थान से चोरी हुई भगवान महावीर की 2600 साल पुरानी प्रतिमा नाटकीय ढंग से रविवार […]

विज्ञापन

सड़क के किनारे मिली भगवान महावीर की मूर्ति10 दिन बाद नाटकीय ढंग से बरामद हुई प्रतिमा लावारिस अवस्था में पड़ी हुई थी प्रतिमा जैन मंदिर में प्रतिमा को स्थापित किया गया सिकंदरा . बीते 27 नवंबर को सिकंदरा के क्षत्रियकुंड जन्मस्थान से चोरी हुई भगवान महावीर की 2600 साल पुरानी प्रतिमा नाटकीय ढंग से रविवार की सुबह सड़क के किनारे बरामद हुई. थाना क्षेत्र के बिछवे-जाजल ग्रामीण सड़क पर दरगाही आहर के पास से मूर्ति को बरामद कर लिया गया. भगवान महावीर की प्रतिमा सड़क के किनारे लावारिस अवस्था में पड़ी हुई थी. जानकारी के अनुसार बिछवे गांव के दिनेश कुमार यादव , शशि कुमार पुष्पम व मनीष कुमार रविवार को तड़के तीन बजे दौड़ने के लिए निकले थे. लौटेने के दौरान तड़के 5 बजे तीनों युवकों की नजर सड़क के किनारे फेंकी मूर्ति पर पड़ी. इसके बाद तीनों ने इसकी सूचना बिछवे के पूर्व मुखिया नरेंद्र कुमार यादव उर्फ चुन्नी यादव को दी. चुन्नी यादव ने तुरंत इसकी सूचना आरक्षी अधीक्षक जयंतकांत को दी. बिछवे गांव के पास मूर्ति पड़ी होने की सूचना पाते ही एसपी जयंतकांत दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर मूर्ति को बरामद कर लिया. बिछवे गांव के पास प्रतिमा बरामद होने की खबर फैलते ही मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गयी. वहीं लछुआड़ स्थित जैन धर्मशाला में ठहरे कई जैन श्रद्धालुओं ने भी मौके पर पहुंच कर भगवान महावीर के दर्शन किये. पुलिस ने सारी कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद भगवान महावीर की प्रतिमा को लछुआड़ ले जाकर जैन श्वेतांबर सोसायटी को सौंप दिया. जहां जैन श्रद्धालुओं ने पूरे विधि- विधान के साथ पूजा करने के बाद पुलिस जीप से उतार कर प्रतिमा को अस्थायी तौर पर लछुआड़ स्थित जैन मंदिर में स्थापित किया. इधर मूर्ति की बरामदगी के बाद बिछवे के ग्रामीणों ने आशंका जतायी कि शनिवार की रात चोरों ने वाहन से लाकर प्रतिमा को बिछवे गांव के पास लाकर छोड़ दिया हाेगा. वाहन से उतारने के बाद प्रतिमा को पानी से धोया गया. वहीं प्रतिमा के बगल में दो बोरा भी फेंका पाया गया. चोरों ने फिंगर प्रिंट हटाने के उद्देश्य से प्रतिमा को पानी से धोया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन