दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत
दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत हथुआ . सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत हो गयी. उसका इलाज लखनऊ में कराया जा रहा था. मृतक फुलवरिया थाना क्षेत्र के फक्कड़पुर निवासी राजा सिंह का पुत्र सुभाष सिंह बताया गया है. शुक्रवार की देर शाम मीरगंज-भोरे मुख्य सड़क पर सेमरौना गांव निवासी बाइक सवार भोला […]
दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत हथुआ . सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत हो गयी. उसका इलाज लखनऊ में कराया जा रहा था. मृतक फुलवरिया थाना क्षेत्र के फक्कड़पुर निवासी राजा सिंह का पुत्र सुभाष सिंह बताया गया है. शुक्रवार की देर शाम मीरगंज-भोरे मुख्य सड़क पर सेमरौना गांव निवासी बाइक सवार भोला सिंह एक अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इसी दुर्घटना में सुभाष सिंह भी घायल था. परिजन पहले गोरखपुर ले गये थे, जहां डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










