विधायक बसंत कुमार के परिजनों को मिलेगी सारी सुविधाएं
विधायक बसंत कुमार के परिजनों को मिलेगी सारी सुविधाएंसंवाददाता, पटनामधुबनी जिले के हरलाखी से राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक बसंत कुमार सिंह के बिहार विधानसभा में शपथ लेने से पहले असामयिक मृत्यु हो गयी. उनके परिजनों को पूर्व विधायक के रूप में उन्हें मिलने वाली सारी सुविधाएं दी जायेंगी. फैमिली पेंशन, चिकित्सा भत्ता […]
विधायक बसंत कुमार के परिजनों को मिलेगी सारी सुविधाएंसंवाददाता, पटनामधुबनी जिले के हरलाखी से राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक बसंत कुमार सिंह के बिहार विधानसभा में शपथ लेने से पहले असामयिक मृत्यु हो गयी. उनके परिजनों को पूर्व विधायक के रूप में उन्हें मिलने वाली सारी सुविधाएं दी जायेंगी. फैमिली पेंशन, चिकित्सा भत्ता समेत अन्य सभी वो सुविधाएं भी दी जायेंगी जो पूर्व विधायक के परिजनों को दी जाती थी. इसकी जानकारी संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने दी. उन्होंने कहा कि विधानसभा की कार्य संचालन नियमावली के अनुसार सारी सुविधाएं उन्हें दी जायेंगी. 2005 में हुए संशोधन के अनुसार जब भी कोई सदस्य जीत कर आते हैं और जब राजभवन से इसकी अधिसूचना निकल जाती है तभी वे विधायक माने जाते हैं. ऐसा नहीं है कि उन्हें विधायक माने जाने के लिए उन्हें पहले शपथ ग्रहण करना हो. उनका सिर्फ शपथ नहीं हुई थी. वे 16वें बिहार विधासनभा चुनाव में जीत कर आये थे और विधायक थे. उनके निधन से बहुत ही आघात लगा है. सदन ने भी इसे गंभीरता से लिया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










