पुलिस के अनुभव को जोड़ कर करेंगे काम : रवि ज्योति

Updated:
विज्ञापन

पुलिस के अनुभव को जोड़ कर करेंगे काम : रवि ज्योतिसंवाददाता, पटनानालंदा जिले के राजगीर विधानसभा सीट से जदयू के टिकट पर चुनाव जीत कर आने वाले रवि ज्योति ने कहा कि वे अपने पुलिस के अनुभव को विधानसभा में जोड़ कर अच्छा काम करेंगे. पुलिस की नौकरी से ज्यादा विधायक बनने के बाद उनके […]

विज्ञापन

पुलिस के अनुभव को जोड़ कर करेंगे काम : रवि ज्योतिसंवाददाता, पटनानालंदा जिले के राजगीर विधानसभा सीट से जदयू के टिकट पर चुनाव जीत कर आने वाले रवि ज्योति ने कहा कि वे अपने पुलिस के अनुभव को विधानसभा में जोड़ कर अच्छा काम करेंगे. पुलिस की नौकरी से ज्यादा विधायक बनने के बाद उनके पास चुनौती है. पुलिस में बाध्यता थी, डिसिप्लिन था, कानून के तहत काम करना पड़ता था. कुछ ऐसे फैसले होते थे, जिसे बंध कर लेना पड़ता था. उन्होंने कहा कि पुलिस के लिए अलग से कमिशन होना चाहिए, इसमें खासकर कांस्टेबुल और इंस्पेक्टर की सेवा में सुधार के लिए काम होना चाहिए. सभी सेक्शन से प्रतिनिधि रहते हैं. सभी फोरम पर बात रख सकें और सही डिसिजन होना चाहिए. 21 साल 19 दिन तक पुलिस की नौकरी करने वाले और नालंदा के एसएचओ से वोलेंटियरी रिटार्यमेंट लेने के बाद रवि ज्योति ने चुनाव लड़ा था. उन्होंने भाजपा के कद्दावर नेता सत्यदेव नारायण आर्य को हराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन