बंधू महतो के शव विधानसभा पहुंचने की सूचना अध्यक्ष कार्यालय को नहीं

Updated:
विज्ञापन

बंधू महतो के शव विधानसभा पहुंचने की सूचना अध्यक्ष कार्यालय को नहींश्रद्धांजलि देने के बाद शव के साथ निकल गया वाहनसंवाददाता,पटनाअति सुरक्षा व चाकचौबंद व्यवस्था के बीच विधानसभा में अध्यक्ष कार्यालय को सूचना दिये बगैर स्व बंधू महतो का शव विधानमंडल परिसर में प्रवेश कर गया. विधानसभा परिसर में उनके पार्थिव शरीर पर कांग्रेस नेताओं […]

विज्ञापन

बंधू महतो के शव विधानसभा पहुंचने की सूचना अध्यक्ष कार्यालय को नहींश्रद्धांजलि देने के बाद शव के साथ निकल गया वाहनसंवाददाता,पटनाअति सुरक्षा व चाकचौबंद व्यवस्था के बीच विधानसभा में अध्यक्ष कार्यालय को सूचना दिये बगैर स्व बंधू महतो का शव विधानमंडल परिसर में प्रवेश कर गया. विधानसभा परिसर में उनके पार्थिव शरीर पर कांग्रेस नेताओं ने पुष्पांजलि देकर श्रद्धासुमन अर्पित किया. इधर विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय व चीफ मार्शल को भी बंधू महतो के शव पहुंचने की कोई सूचना नहीं थी. विधानसभा परिसर में रालोसपा के नव निर्वाचित विधायक बसंत कुशवाहा का शव लाया जाना था जिनका निधन सोमवार को तड़के तीन बजे हो गयी थी. उनका शव तो विधानसभा परिसर में दोपहर 12 बजे पहुंचा, जिसको श्रद्धांजलि दी गयी. बिना सूचना के ही कांग्रेस नेता का शव विधानमंडल परिसर में प्रवेश कर गया. इस गंभीर मसले की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया. जब तक मामला समझ में आता शव परिसर के बाहर जा चुका था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन