विधानसभा अध्यक्ष के नाम पर सरकार मांझी से नहीं लेगी सहमति

Updated:
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष के नाम पर सरकार मांझी से नहीं लेगी सहमति माले को छोड़ सभी दलों ने दिया सरकार को समर्थन संवाददाता,पटना जदयू नेता विजय कुमार चौधरी को विधानसभा अध्यक्ष बनाये जाने पर आम सहमति बन गयी है. इसको लेकर सभी दलों की सहमति संसदीय कार्य मंत्री कार्यालय को प्राप्त हो चुका है. अभी तक […]

विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष के नाम पर सरकार मांझी से नहीं लेगी सहमति माले को छोड़ सभी दलों ने दिया सरकार को समर्थन संवाददाता,पटना जदयू नेता विजय कुमार चौधरी को विधानसभा अध्यक्ष बनाये जाने पर आम सहमति बन गयी है. इसको लेकर सभी दलों की सहमति संसदीय कार्य मंत्री कार्यालय को प्राप्त हो चुका है. अभी तक माले का समर्थन संसदीय कार्य मंत्री कार्यालय को नहीं मिला है. उसका इंतजार किया जा रहा है. सूत्रों का कहना है कि सरकार जीतन राम मांझी की हम पार्टी से कोई सहमति नहीं लेने जा रही है. अब यह बात हम पार्टी पर निर्भर है कि वह विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव पर सहमति देती है या नहीं. यह बताया जाता है कि अगर हम पार्टी विधानसभा चुनाव में विजय चौधरी के नाम का विरोध करती है और चुनाव की मांग करती है तो सरकार चुनाव के माध्यम से विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव करायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन