सदाकत आश्रम में जनता से रू-ब-रू होंगे कांग्रेसी मंत्री

Updated:
विज्ञापन

सदाकत आश्रम में जनता से रू-ब-रू होंगे कांग्रेसी मंत्री शुक्रवार को पशु व मत्स्य संसाधन मंत्री अवधेश सिंह दोपहर दो बजे से तीन बजे तक लोगों से मिलने का काम करेंगे. हर रविवार को राजस्व व भूमि सुधार मंत्री डॉ मदन मोहन झा सुबह 11 बजे से जनता से रूबरू होंगे.चुनाव में खिलाफत करनेवाले कांग्रेसी […]

विज्ञापन

सदाकत आश्रम में जनता से रू-ब-रू होंगे कांग्रेसी मंत्री शुक्रवार को पशु व मत्स्य संसाधन मंत्री अवधेश सिंह दोपहर दो बजे से तीन बजे तक लोगों से मिलने का काम करेंगे. हर रविवार को राजस्व व भूमि सुधार मंत्री डॉ मदन मोहन झा सुबह 11 बजे से जनता से रूबरू होंगे.चुनाव में खिलाफत करनेवाले कांग्रेसी नेता पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाईसंवाददाता,पटना प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में सरकार के कांग्रेसी मंत्रियों की दरबार सजेगी. यहां कांग्रेस कोटे से बने सभी चार मंत्री नियमित रूप से बैठेंगे और जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे. साथ ही सरकार के कार्यों की जानकारी भी उन्हें देंगे. इसके लिए पार्टी ने सभी मंत्रियों के लिए दिन व समय तय कर दिया है. संगठन की मजबूती व जनता के साथ सामंजस्य रखने के लिए कांग्रेस ने यह व्यवस्था शुरू की है. रविवार को सदाकत आश्रम में कांग्रेसजनों की बैठक में यह निर्णय लिया गया. बैठक में विधान सभा चुनाव में खिलाफत करनेवाले कांग्रेसी नेताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्णय लिया गया. संगठन की मजबूती के लिए प्रखंड कांग्रेस कमेटी का गठन 15 दिसंबर तक करने की बात हुई. चुनाव में महागंठबंधन को मिली भारी सफलता के लिए जनता के प्रति आभार व्यक्त किया गया. 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों से कहा गया. सदाकत आश्रम में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह शिक्षा व आइटी मंत्री डॉ अशोक चौधरी ने कहा कि समस्याओं को सुनने के लिए कांग्रेसी मंत्री सदाकत आश्रम में लोगों से मिलेंगे. वे खुद प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे से 11 बजे तक लोगों से मिल कर उनकी समस्याओं को सुनेंगे. प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को निबंधन, उत्पाद व मद्य निषेध मंत्री अब्दुल जलील मस्तान व शुक्रवार को पशु व मत्स्य संसाधन मंत्री अवधेश सिंह दोपहर दो बजे से तीन बजे तक लोगों से मिलने का काम करेंगे. हर रविवार को राजस्व व भूमि सुधार मंत्री डॉ मदन मोहन झा सुबह 11 बजे से जनता से रूबरू होंगे. मंत्रियों के साथ विधायकों को भी शामिल किया जायेगा. इसके अलावा हर पंद्रह दिन पर विधायक भी जनता से मिलने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि पहली अप्रैल 2016 से शराबबंदी स्वागत योग्य कदम है. शिक्षण संस्स्थान में मुफ्त वाई-फाई सुविधा शुरू होगी. खिलाफत करनेवाले पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाईचुनाव में पार्टी की अनुमति के बगैर चुनाव लड़ने वाले, निष्क्रिय रहनेवाले, महागंठबंधन के उम्मीदवार के खिलाफ काम करनेवाले पदाधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी. चुनाव में 28 कांग्रेसी नेता जो बिना अनुमति के चुनाव लड़े उस पर गाज गिरना तय है. पार्टी की अनुशासन समिति कार्रवाई करेगी. समिति को एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट मिलने के बाद पंद्रह दिनों में कार्रवाई करना है. प्रखंड कांग्रेस कमेटी का गठन 15 दिसंबर तकसंगठन की मजबूती के लिए प्रखंड कांग्रेस कमेटी का गठन 15 दिसंबर तक होगा. इसके लिए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व संबंधित क्षेत्र के विधायकों से अनुशंसा देने के लिए कहा गया है. सदस्यता अभियान को गति देने के लिए 31 दिसंबर तक अभियान चलेगा. इसमें 50 हजार सदस्य बनाया जाना है. बैठक में मंत्री डॉ मदन मोहन झा, अवधेश सिंह, अब्दुल जलील मस्तान के अलावा पदाधिकारी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, प्रवक्ता, विधायक, चुनाव में पराजित हुए प्रत्याशी सहित अनुशासन समिति के अध्यक्ष भी शामिल हुए. इस दिन यह मंत्री होंगे उपलब्धमंत्री विभाग दिन समयडॉ अशोक चौधरी शिक्षा व आइटी सोमवार से शनिवार 10 से 11 बजेडॉ मदन मोहन झा राजस्व व भूमि सुधार रविवार 11 बजेअब्दुल जलील मस्तान निबंधन, उत्पाद व मद्य निषेध मंगलवार दो बजेअवधेश सिंह पशु व मत्स्य संसाधन शुक्रवार दो बजे

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन