मूर्ति तोड़ने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा

Updated:
विज्ञापन

मूर्ति तोड़ने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा गामीणों ने पुलिस को दी लिखित तहरीरपुलिस ने क्षतिग्रस्त मूर्ति की करायी मरम्मतफोटो-19मांझागढ़. लोहजिरा गांव में कुछ शरारती तत्वों ने हनुमान मंदिर में स्थापित मूर्ति को तोड़ कर मंदिर में रखी लाउडस्पीकर की मशीन की चोरी कर ली. इस घटना से ग्रामीण उग्र हो गये. ग्रामीणों ने रविवार […]

विज्ञापन

मूर्ति तोड़ने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा गामीणों ने पुलिस को दी लिखित तहरीरपुलिस ने क्षतिग्रस्त मूर्ति की करायी मरम्मतफोटो-19मांझागढ़. लोहजिरा गांव में कुछ शरारती तत्वों ने हनुमान मंदिर में स्थापित मूर्ति को तोड़ कर मंदिर में रखी लाउडस्पीकर की मशीन की चोरी कर ली. इस घटना से ग्रामीण उग्र हो गये. ग्रामीणों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया. मूर्ति चोरी के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है. उधर, ग्रामीणों ने इसकी लिखित शिकायत थाने में की है. ग्रामीणों ने बताया कि लोहजिरा गांव के दक्षिण टोला स्थित मंदिर में भगवान हनुमान की मूर्ति स्थापित की गयी थी. कुछ शरारती तत्वों ने शनिवार की रात में मूर्ति को तोड़ कर मंदिर में रखे लाउडस्पीकर की मशीन की चोरी कर ली. इस बात की सूचना मिलने के बाद ग्रामीण उग्र हो गये तथा प्रदर्शन शुरू कर दिया. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में मूर्ति की मरम्मत करायी. ग्रामीणों ने पुलिस से घटना को अंजाम देनेवालों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन