मनोज कुमार फुलवारीशरार
मनोज कुमार फुलवारीशराररेलवे ढोले को बंद करने पर हंगामाहरखुआ से आने-जाने के प्रमुख रास्ते पर है ढालाठेकेदार के मान-मनौव्वल के बाद शांत हुए लोगगोपालगंज. पूर्वोत्तर रेलवे के थावे-छपरा रेल खंड पर गोपालगंज स्टेशन से थावे जाने के क्रम में स्थित ढाला नंबर 64 को रेलवे के ठेकेदार द्वारा रविवार को बंद कराने के विरोध में […]
मनोज कुमार फुलवारीशराररेलवे ढोले को बंद करने पर हंगामाहरखुआ से आने-जाने के प्रमुख रास्ते पर है ढालाठेकेदार के मान-मनौव्वल के बाद शांत हुए लोगगोपालगंज. पूर्वोत्तर रेलवे के थावे-छपरा रेल खंड पर गोपालगंज स्टेशन से थावे जाने के क्रम में स्थित ढाला नंबर 64 को रेलवे के ठेकेदार द्वारा रविवार को बंद कराने के विरोध में उग्र लोगों ने घंटों बवाल किया तथा नर्मिाण कार्य को रोक दिया. लोगों ने स्पष्ट कह दिया है कि जब तक ढाला नहीं बनेगा तब तक नर्मिाण कार्य नहीं होने देंगे. हालांकि मौके पर पहुंचे ठेकेदार ने उग्र लोगों को समझा-बुझा कर शांत करा दिया. स्टेशन रोड निवासी लोगों नेे बताया कि कई वर्ष पूर्व ढाला नंबर 64 बनाया गया था. इस ढाले के माध्यम सैकड़ों लोग हर रोज रेल लाइन को पार करते थे. लेकिन, रेलवे के अधिकारियों के ढाले को बंद करने के आदेश से लोग काफी परेशान हैं. ढाला बंद हुआ, तो लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. रविवार को रेलवे की पटरी बिछाने का काम चल रहा था. काम कर रहे मजदूर ढाले को बंद करने के लिए पत्थर लगा रहे थे. इसी बीच मोहल्ले के उग्र लोग मौके पर पहुंच गये तथा पत्थरों को हटा दिया. साथ ही उग्र लोग ढाले को चालू रखने की मांग पर डटे रहे. इस मौके पर जसवंत कुमार, अनिल श्रीवास्तव, मनोज सिंह, सुमंत कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










