डॉक्टरों ने दी सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज : कुचायकोट में डॉक्टर पर किये गये हमले से नाराज चिकित्सकों ने सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी दी है. भाषा के डॉक्टरों ने बैठक कर हमलावरों की गिरफ्तारी और डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का निर्णय लिया. अगर तत्काल प्रशासन कार्रवाई नहीं करता है, तो इमरजेंसी को भी बंद करने […]

विज्ञापन

गोपालगंज : कुचायकोट में डॉक्टर पर किये गये हमले से नाराज चिकित्सकों ने सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी दी है. भाषा के डॉक्टरों ने बैठक कर हमलावरों की गिरफ्तारी और डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का निर्णय लिया. अगर तत्काल प्रशासन कार्रवाई नहीं करता है,

तो इमरजेंसी को भी बंद करने का फैसला लिया गया है. डॉक्टरों ने ज्ञापन प्रभारी सिविल सर्जन डॉ विंदेश्वर शर्मा को सौंपा है. डॉक्टरों ने निर्णय लिया कि आये दिन शराब के नशे में धुत होकर डॉक्टरों पर ही हमला किया जाता है. हर बार प्रशासन की तरफ से सुरक्षा की भरोसा दिया जाता है. लेकिन, जरूरत के वक्त सुरक्षा नहीं मिलती.

कुचायकोट के डॉक्टर पर हुए हमले की उच्चस्तरीय जांच जिला प्रशासन कमेटी गठित कर कराये. डॉक्टर को पर्याप्त सुरक्षा की व्यवस्था किया जाये. अगर पुलिस मौके पर पहुंचती, तो डॉक्टर की पिटाई नहीं होती. इस बार अगर प्रशासन ने व्यवस्था दुरुस्त नहीं की, तो अस्पताल के सभी डॉक्टर एक साथ इस्तीफा दे देंगे.

इस मौके पर चिकित्सक डॉ कैप्टन एसके झा, डॉ मिथिलेश शर्मा, डॉ रमेश मिश्र, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ पीसी प्रभात, डॉ कैसर जावेद, डॉ मिथिलेश कुमार, डॉ विकास कुमार गुप्ता, डॉ अमर कुमार, डॉ सारिका गुप्ता, डॉ के मंजू, डॉ राकेश कुमार, डॉ एके चौधरी आदि शामिल थे. वैकल्पिक व्यवस्था की जायेगी :

प्रभारी सीएस चिकित्सक के साथ हुई घटना के बाद डॉक्टर हड़ताल पर हैं. आपातकालीन सेवा को हड़ताल से बाहर रखा गया है. चिकित्सकों की मांग को स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव और डीएम के पास भेजा जा रहा है. अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है. विंदेश्वर शर्मा, एसीएमओ सह प्रभारी सिविल सर्जन

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन