गोपालगंज में विदेश भेजने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले परशुराम यादव पर EOU और ED की नजर
सांकेतिक तस्वीर
Parshuram Yadav Fraud Case : गोपालगंज में विदेश भेजने, पासपोर्ट और वीजा बनवाने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले शातिर आरोपी परशुराम कुमार उर्फ परशुराम यादव की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं.
Parshuram Yadav Fraud Case : (सुरेश कुमार राय) गोपालगंज में विदेश भेजने, पासपोर्ट और वीजा बनवाने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले शातिर आरोपी परशुराम कुमार उर्फ परशुराम यादव की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं.
गोपालगंज पुलिस ने आरोपी की अवैध संपत्तियों और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की जांच के बाद उसके खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA)-2002 के तहत कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए आर्थिक अपराध इकाई (EOU) को प्रस्ताव भेजा है. अब मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एंट्री की संभावना बढ़ गई है.
विदेश भेजने का झांसा देकर की करोड़ों की ठगी
कटेया थाना क्षेत्र के महंथवा गांव निवासी परशुराम यादव पर आरोप है कि वह वर्षों से लोगों को विदेश भेजने, पासपोर्ट, वीजा और अन्य दस्तावेज उपलब्ध कराने का झांसा देकर ठगी करता था. इस कारोबार से उसने करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित की. उसके खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के कई मामले दर्ज हैं.
Gopalganj News : जांच में सामने आई करोड़ों की संपत्ति
पुलिस जांच के दौरान आरोपी और उसके परिजनों के नाम पर अर्जित संपत्तियों का सत्यापन किया गया, जिसमें कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए.
- जिला निबंधन कार्यालय के रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी और उसके परिवार के नाम पर खरीदी गई जमीन की अनुमानित कीमत करीब 78 लाख रुपये है.
- विभिन्न बैंक खातों में 50.53 लाख रुपये की एफडी पाई गई है.
- खातों में करोड़ों रुपये के संदिग्ध वित्तीय लेनदेन का भी पता चला है, जो उसकी घोषित आय से कहीं अधिक है.
- आरोपी ने अपने और पैतृक आवास के निर्माण पर करीब 1.40 करोड़ रुपये खर्च किए हैं.
पुलिस का दावा है कि इन संपत्तियों का कोई वैध स्रोत आरोपी नहीं बता सका, जिससे इनके अपराध जनित आय से अर्जित होने की आशंका मजबूत हुई है.
16 साल में दर्ज हुए कई आपराधिक मामले
परशुराम यादव का आपराधिक इतिहास भी लंबा रहा है. कटेया थाना में वर्ष 2010 से 2026 तक उसके खिलाफ कुल सात मामले दर्ज हैं. इनमें धोखाधड़ी, जालसाजी और संगठित अपराध से जुड़ी धाराएं शामिल हैं. हाल ही में दर्ज कटेया थाना कांड संख्या-56/2026 की जांच के दौरान ही अवैध संपत्तियों और वित्तीय नेटवर्क का खुलासा हुआ.
Gopalganj Crime News: ईडी जांच के लिए भेजा गया प्रस्ताव
गोपालगंज पुलिस ने आरोपी की संपत्तियों, बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों के आधार पर पीएमएलए के तहत कार्रवाई के लिए आर्थिक अपराध इकाई को विस्तृत प्रस्ताव भेजा है. प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा की जा सकती है.
क्या बोले एसपी विनय तिवारी?
गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने कहा कि जिले में सक्रिय आर्थिक और संगठित अपराधियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों और काली कमाई के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. परशुराम यादव के मामले में पीएमएलए के तहत कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










