20 को होगा शपथ, शपथ ग्रहण का होगा ग्रैंड आयोजन, गांधी मैदान में जुटेंगे देश भर के नेता

Updated:
विज्ञापन

20 को हाेगा शपथ, शपथ ग्रहण का होगा ग्रैंड आयोजन, गांधी मैदान में जुटेंगे देश भर के नेतानयी सरकार : गांधी मैदान में होगा भव्य समारोह का आयोजन राजद व कांग्रेस के मंत्री भी शामिल होंगे शपथ ग्रहण में ये हो सकते हैं शामिलकांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, […]

विज्ञापन

20 को हाेगा शपथ, शपथ ग्रहण का होगा ग्रैंड आयोजन, गांधी मैदान में जुटेंगे देश भर के नेतानयी सरकार : गांधी मैदान में होगा भव्य समारोह का आयोजन राजद व कांग्रेस के मंत्री भी शामिल होंगे शपथ ग्रहण में ये हो सकते हैं शामिलकांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी,असम के सीएम तरूण गोगई, ओड़िसा के सीएम नवीन पटनायक, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, जदयू के अध्यक्ष शरद यादव आदि संवाददाता, पटनाविधानसभा चुनाव में भारी बहुमत मिलने के बाद महागंठबंधन की सरकार 20 नवंबर को शपथ लेगी. ऐतिहासिक गांधी मैदान में देश भर के नेताओं की मौजूदगी में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की पांचवीं बार शपथ लेंगे. शपथ समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, जदयू के अध्यक्ष शरद यादव, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी,असम के सीएम तरूण गोगई, ओड़िशा के सीएम नवीन पटनायक, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू सरीखे नेताओं को आमंत्रित किया जायेगा. गांधी मैदान में बड़ी सभा आयोजित की जायेगी. सूत्रों के मुताबिक नेताओं को शपथ समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं. सरकार में जदयू, राजद और कांग्रेस के मंत्री शामिल किये जायेंगे. मंत्रियों के नाम पर अंतिम मुहर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आपसी सहमति के बाद लगायी जायेगी. पहले जदयू के भीतर राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव और सीएम नीतीश कुमार के बीच बैठक होगी. दोनों नेता मिल कर जदयू के संभावित मंत्रियों के नाम तय करेंगे. इसके बाद राजद और जदयू के मंत्रियों के बीच सामाजिक समीकरण का भी ख्याल रखा जायेगा. कांग्रेस के संभावित मंत्रियों के नाम पर कांग्रेस आलामकमान की मंजूरी के बाद ही अाखिरी फैसला लिया जायेगा.पूरी प्रक्रिया 19 नवंबर तक तय कर लिये जायेंगे. इसके पहले जदयू विधायक दल की बैठक बुलायी जायेगी. इस बैठक में नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना जायेगा. फिर महागंठबंधन विधायक दल की संयुक्त बैठक बुलायी जायेगी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाने का निर्णय लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन