मीरगंज में पहली बार होगा काली पूजनोत्सव
मीरगंज में पहली बार होगा काली पूजनोत्सव मीरगंज. दीपावली के जश्न के साथ इस बार मीरगंज में काली पूजनोत्सव की तैयारी चल रही है. हथुआ स्टेशन के पीछे हो रहे इस आयोजन को लेकर भक्त तन-मन से लगे हैं. काली पूजन का कार्यभार देख रहे संजय पटेल ने बताया कि पूजन की सारी तैयारियां कर […]
मीरगंज में पहली बार होगा काली पूजनोत्सव मीरगंज. दीपावली के जश्न के साथ इस बार मीरगंज में काली पूजनोत्सव की तैयारी चल रही है. हथुआ स्टेशन के पीछे हो रहे इस आयोजन को लेकर भक्त तन-मन से लगे हैं. काली पूजन का कार्यभार देख रहे संजय पटेल ने बताया कि पूजन की सारी तैयारियां कर ली गयी हैं. दीपावली की रात्रि मुहूर्त के मुताबिक पूजन किया जायेगा. होनेवाली भीड़ को देखते हुए स्थानीय पुलिस भी मदद के लिए तैनात रहेगी. इस बीच नगर अध्यक्ष विन्ध्याचल कुमार ने मौके का जायजा लिया तथा पूजा में हर संभव मदद देने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










