थावे में इंजन फेल, दो घंटे विलंब से चली ट्रेन

Updated:
विज्ञापन

थावे में इंजन फेल, दो घंटे विलंब से चली ट्रेन गोपालगंज. थावे रेलवे स्टेशन पर इंजन फेल हो जाने से ट्रेन दो घंटे विलंब से चली. थावे-गोरखपुर सवारी गाड़ी 55071 का इंजन थावे में फेल हो गया. इसके कारण यात्रियों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. सीवान-थावे सवारी गाड़ी संख्या 55113 के इंजन को […]

विज्ञापन

थावे में इंजन फेल, दो घंटे विलंब से चली ट्रेन गोपालगंज. थावे रेलवे स्टेशन पर इंजन फेल हो जाने से ट्रेन दो घंटे विलंब से चली. थावे-गोरखपुर सवारी गाड़ी 55071 का इंजन थावे में फेल हो गया. इसके कारण यात्रियों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. सीवान-थावे सवारी गाड़ी संख्या 55113 के इंजन को ट्रेन संख्या 55071 में जोड़ कर गोरखपुर के लिए रवाना कराया गया. यह ट्रेन समय से दो घंटे विलंब से चली. ट्रेन संख्या 55113 थावे में सीवान से पहुंची सवारी गाड़ी के इंजन को गोरखपुर के लिए ट्रेन में जोड़ देने के कारण इस गाड़ी के लिए समस्या पैदा हो गयी. 55113 ट्रेन ही 55114 बन कर थावे से सीवान के लिए रवाना हुई. यहां इंजन सीवान से मंगाया गया. इसी तरह ट्रेन संख्या 55114 तीन घंटे विलंब से सीवान के लिए रवाना हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन