उचकागांव में 59.33% मतदान, हथुआ खंड में उत्साह तो गोपालगंज हिस्से में निराशा

उचकागांव. प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को हुए विधानसभा चुनाव में कुल 59.33 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया.
उचकागांव. प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को हुए विधानसभा चुनाव में कुल 59.33 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया. हालांकि प्रखंड क्षेत्र में मत प्रतिशत दो हिस्सों में बिल्कुल अलग-अलग दिखाई दिया. हथुआ विधानसभा क्षेत्र के तहत उचकागांव प्रखंड की चार पंचायत जमसड़, त्रिलोकपुर, बलेसरा और बंकीखाल में मतदान को लेकर उत्साह साफ दिखा और यहां 69.46 प्रतिशत मत पड़े. वहीं गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उचकागांव प्रखंड की शेष 10 पंचायतों में मतदाताओं का रुझान कमजोर रहा, जहां मात्र 49.02 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. आंकड़ों के अनुसार उचकागांव प्रखंड के गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र में आने वाले इन 10 पंचायतों में कुल 73,773 मतदाता हैं. इसमें शाम पांच बजे तक 16,102 पुरुष और 20,248 महिला मतदाताओं ने मतदान किया. दूसरी ओर हथुआ विधानसभा क्षेत्र में आने वाले चार पंचायतों में कुल 49,161 मतदाता हैं. यहां 16,172 पुरुष एवं 17,977 महिलाओं ने वोट डाले. मतदान केंद्रों पर महिलाओं का उत्साह उल्लेखनीय रहा. सहायक प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ कुमार प्रशांत ने कहा कि शाम 6 बजे तक पड़े अंतिम मतदान का संपूर्ण डेटा संकलन प्रक्रिया में है. चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के प्रति प्रशासन पूरी तरह सजग रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




