नीतीश के नेतृत्व में होगा बिहार का विकास: बी हनुमंत राव

Updated:
विज्ञापन

नीतीश के नेतृत्व में होगा बिहार का विकास: बी हनुमंत रावजंगलराज का हौवा खड़ा कर रही भाजपासंवाददाता, पटनाकांग्रेस से राज्य सभा सदस्य व पार्लियामेंटरी फोरम फॉर ओबीसी के संयोजक बी हनुमंत राव ने सदाकत आश्रम में कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का विकास होगा़ पिछले दस साल में न्याय के साथ विकास […]

विज्ञापन

नीतीश के नेतृत्व में होगा बिहार का विकास: बी हनुमंत रावजंगलराज का हौवा खड़ा कर रही भाजपासंवाददाता, पटनाकांग्रेस से राज्य सभा सदस्य व पार्लियामेंटरी फोरम फॉर ओबीसी के संयोजक बी हनुमंत राव ने सदाकत आश्रम में कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का विकास होगा़ पिछले दस साल में न्याय के साथ विकास हुआ है़ उन्होंने कहा कि भाजपा बेवजह जंगलराज का हौवा खड़ा कर रही है़ जंगलराज कभी का खत्म हो गया़ जंगलराज की बात कह कर भाजपा लोगों को भटकाने का काम कर रही है़ भाजपा के रवैये को पहचान कर बिहार की जनता महागंठबंधन के पक्ष में वोट कर रही है़ आगे भी दो चरणों में महागंठबंधन को पर्याप्त बहुमत मिलेगा़ राज्य में नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागंठबंधन की सरकार बनेगी़ विगत एक सप्ताह से वे विभिन्न इलाके में घुम रहे है़ं लोगों का रूझान महागंठबंधन के पक्ष में है़ एक सवाल के जवाब में कहा भाजपा के शासन से क्षुब्ध होकर साहित्यकार सम्मान लौटा रहे है़ं इसके खिलाफ वे प्रोटेस्ट कर रहे है़ं उन्होंने भाजपा के झूठे वादे, धोखा से बिहार की जनता को सचेत रहते हुए महागंठबंधन के पक्ष में वोट करने की अपील की है़ मौके पर चंदन बागची, एचकेवर्मा, विनोद कुमार सिंह यादव व लाल बाबू लाल उपस्थित थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन