वोट देने के लिए विदेश से घर आये युवक
वोट देने के लिए विदेश से घर आये युवक ंफोटो न. उचकागांव. अपने वोट के अधिकार के लिए देश के कोने-कोने से लेकर विदेश तक से भी युवक पहुंचे हैं. युवाओं का सोच है कि जब अपने ही राज्य में रोजगार के अवसर मिलेंगे, तो घर-परिवार भी साथ रहेगा. यही वजह है कि युवा वर्ग […]
वोट देने के लिए विदेश से घर आये युवक ंफोटो न. उचकागांव. अपने वोट के अधिकार के लिए देश के कोने-कोने से लेकर विदेश तक से भी युवक पहुंचे हैं. युवाओं का सोच है कि जब अपने ही राज्य में रोजगार के अवसर मिलेंगे, तो घर-परिवार भी साथ रहेगा. यही वजह है कि युवा वर्ग इस विधानसभा चुनाव में मतदान के प्रति काफी उत्साहित है. क्या कहते हैं युवा मतदाताफोटा न. 21 – अवधेश यादवबिहार के विकास के लिए परिवर्तन जरूरी है. परिवर्तन के लिए एक -एक वोट महत्वपूर्ण है. व्यवस्था बदल जायेगी और रोजगार का अवसर मिलेगा, ऐसी उम्मीद है. यदि नयी सरकार युवाओं के रोजगार के अवसर भी खोले, तो यह अच्छी बात होगी. हमें नौकरी व रोजगार के लिए अन्य प्रदेशों में नहीं जाना होगा. फोटो न. 22 -दीनबंधु सिंहलोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान करने के लिए पहली बार मौका मिल रहा है. मतदान के साथ-साथ दीपावली व छठ पूजा में भी शामिल होने का मौका मिला है. मतदान करने के बाद मुझे गर्व महसूस होगा. अगर प्रदेश में ही कल-कारखाने लग जाये, तो सात समुंद्र पार परिवार छोड़ कर नहीं जाना पड़ेगा. फोटो न. 23 – विकाश रायदेश का मान जिस तरह विदेशों में बढ़ा है, इससे यहि उम्मीद है कि परिवर्तन के बाद बिहार का भी मान पूरे देश में क्या विदेशों में भी बढ़ जायेगा. परिवर्तन के बाद बिहार में युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा. रोजगार के अवसर मिलने के बाद युवाओं को अपने परिवार से सालों-साल दूर नहीं रहना पड़ेगा. फोटो न. 24 – कादिर हुसैन बिहार के मौजूदा हालात में परिवर्तन जरूरी है. बिहार में परिवर्तन के बाद युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा. इससे अच्छी बात आैर क्या हो सकती है. बिहार में ही रोजगार के मिलने पर युवा गांव में ही रह कर तरक्की कर लेंगे. इसी उम्मीद से दोहाकततर से वोट देने आया हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










