24 घंटे काम करेगा जिला नियंत्रण कक्ष

Updated:
विज्ञापन

24 घंटे काम करेगा जिला नियंत्रण कक्ष मतदान के दौरान गड़बड़ी कर तत्काल करें शिकायत अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के लिए बनाये गये नोडल पदाधिकारी फोटो नं-18संवाददाता, गोपालगंजशांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराये जाने को लेकर हर स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. मतदान शुरू होने के 24 घंटे पूर्व से ही जिला मुख्यालय के […]

विज्ञापन

24 घंटे काम करेगा जिला नियंत्रण कक्ष मतदान के दौरान गड़बड़ी कर तत्काल करें शिकायत अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के लिए बनाये गये नोडल पदाधिकारी फोटो नं-18संवाददाता, गोपालगंजशांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराये जाने को लेकर हर स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. मतदान शुरू होने के 24 घंटे पूर्व से ही जिला मुख्यालय के कौशल विकास केंद्र में जिला नियंत्रण कक्ष काम कर रहा है. जिला निर्वाची पदाधिकारी राहुल कुमार, पुलिस कप्तान निताशा गुड़िया, अपर समाहर्ता विभागीय जांच हेमंत नाथ देव, समाधान के नोडल पदाधिकारी के रजनीश कुमार राय, जिला नियंत्रण कक्ष के नोडल पदाधिकारी उपनिर्वाची पदाधिकारी धनंजय कुमार, जिला सूचना एवं प्रौद्योगिकी पदाधिकारी रवि बाडी आदि ने जिला नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिये हैं. नियंत्रण कक्ष के टेलीफोन नंबर विधानसभा क्षेत्र टेलीफोन नंबर बैकुंठपुर – 06156-228617बरौली – 06156-228618गोपालगंज- 06156-228619कुचायकोट -06156- 228620भोरे – 06156 -228621 हथुआ – 06156-228622टॉल फ्री हेल्फलाइन नंबर- 18003456360 तीन शिफ्टों में नियंत्रण कक्ष करेगा कार्य विस क्षेत्र का नाम नोडल पदाधिकारी 99- बैकुंठपुर सीडीपीओ सिधवलिया 100- बरौली सीडीपीओ गोपालगंज101- गोपालगंज – सीडीपीओ कुचायकोट102- कुचायकोट सीडीपीओ थावे 103- भोरे सीडीपीओ विजयीपुर 104- हथुआ सीडीपीओ बैकुंठपुर नियंत्रण कक्ष में दर्ज होंगी शिकायतें जिला नियंत्रण कक्ष में शिकायत मिलते ही नोडल पदाधिकारी के द्वारा सभी शिकायतों को दर्ज किया जायेगा, जिसमें शिकायत के क्रमांक, शिकायतकर्ता का नाम, दूरभाष संख्या, शिकायत पर की गयी कार्रवाई एवं अभियुक्ति अंकित करने का निर्देश सभी नोडल पदाधिकारियों को दिया गया है. क्या कहते हैं पदाधिकारी मतदान के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी होती है या परेशानी उत्पन्न होती है, तो वोटर, आम लोग, प्रत्याशी, प्रत्याशियों के समर्थक, पदाधिकारी, मतदानकर्मी सहित कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत जिला नियंत्रण कक्ष में दर्ज कराएं. उनकी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जायेगी. धनंजय कुमार, उपनिर्वाची पदाधिकारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन