आमान परिवर्तन के काम में आयी तेजी
आमान परिवर्तन के काम में आयी तेजी मार्च में आमान परिवर्तन कार्य पूरा होने की संभावना संवाददाता, गोपालगंज थावे-छपरा भाया मशरक रेल खंड के आमान परिवर्तन कार्य में तेजी आ गयी है. उक्त खंड पर आमान परिवर्तन के तहत शायद ही छोटे-छोटे कार्य बाकी हों. जहां गिट्टी गिराने का कार्य पूरा हो गया है, वहां […]
आमान परिवर्तन के काम में आयी तेजी मार्च में आमान परिवर्तन कार्य पूरा होने की संभावना संवाददाता, गोपालगंज थावे-छपरा भाया मशरक रेल खंड के आमान परिवर्तन कार्य में तेजी आ गयी है. उक्त खंड पर आमान परिवर्तन के तहत शायद ही छोटे-छोटे कार्य बाकी हों. जहां गिट्टी गिराने का कार्य पूरा हो गया है, वहां रेलवे ट्रैक के आपस में जोड़ने का काम भी तेजी पर है. रेलवे के वरीय पदाधिकारियों द्वारा इस खंड का आमान परिवर्तन का कार्य मार्च में पूरा कर लेने की बात पर जोर दिया जा रहा है. पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के जीएम ने भी मार्च में आमान परिवर्तन के कार्य को पूरा कर देने की बात कही है. रेलवे के आला अधिकारियों द्वारा अक्सर उक्त खंड के हो रहे आमान परिवर्तन कार्य का निरीक्षण किया जा रहा है. विभागीय बातों पर विश्वास किया जाये, तो मार्च में इस कार्य को पूरा कर लेने का प्रयास जोर-शोर से रेलवे के पदाधिकारी व कर्मी कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ आमान परिवर्तन को लेकर ट्रेनें चलाने के लिए कई औपचारिकताओं को भी पूरा किया जाता है, जो शायद हीं मार्च तक पूरा हो सके. थावे -कप्तानगंज रेल खंड के आमान परिवर्तन हुए वर्षों बीत गये, बावजूद इस खंड पर लंबी दूरी की नियमित ट्रेनें नहीं मिल सकीं. रेलवे के वरीय पदाधिकारियों को इसको लेकर कई बार मांग पत्र भी दिये गये तथा धरना व प्रदर्शन भी हुए. रेलवे सूत्रों की मानें तो थावे-छपरा भाया मशरक रेल खंड के आमान परिवर्तन के पूर्व थावे- कप्तानगंज रेल खंड पर लंबी दूरी की नियमित ट्रेनों के चलाये जाने की संभावना नहीं है. 27 अक्तूबर को डीआरएम वाराणसी द्वारा सीवान-कप्तानगंज रेल खंड की जांच की गयी थी. इस दौरान उन्होंने भी थावे-मशरख रेल खंड के आमान परिवर्तन कार्य पूरा होने के बाद ही थावे-कप्तानगंज रेल खंड पर लंबी दूरी की नियमित ट्रेनों के चलाये जाने की बात कही थी.परेशानी से जूझ रहे इस खंड के यात्री आमान परिवर्तन के काम को लेकर ट्रेनों के परिचालन बंद हो जाने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उनके कई कामों पर काफी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. यात्री चाहते हैं कि जल्द- से-जल्द इस खंड का आमान परिवर्तन कार्य पूरा हो जाय ताकि यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं होना पड़े. वे आराम से लंबी दूरी की यात्रा बड़ी लाइन की ट्रेनों से कम समय में ही पूरी कर सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










