चालक की मोबाइल से खुलेगा राज

Updated:
विज्ञापन

चालक की मोबाइल से खुलेगा राज गोपालगंज, नगर थाना क्षेत्र के सेमरा के रहने वाले चालक रवींद्र यादव के मोबाइल से केसवपुर कांड की राज खुलने की उम्मीद पुलिस को हैं. पुलिस ने रवींद्र यादव की मोबाइल नं परिजनों से लेकर सीडीआर निकाल कर खंगालने में जुट गयी है. चालक आखिर किस के फोन पर […]

विज्ञापन

चालक की मोबाइल से खुलेगा राज गोपालगंज, नगर थाना क्षेत्र के सेमरा के रहने वाले चालक रवींद्र यादव के मोबाइल से केसवपुर कांड की राज खुलने की उम्मीद पुलिस को हैं. पुलिस ने रवींद्र यादव की मोबाइल नं परिजनों से लेकर सीडीआर निकाल कर खंगालने में जुट गयी है. चालक आखिर किस के फोन पर गया था. मोबाइल के नेटवर्क के जरीये सच की तलाश में पुलिस जुटी है. हालांकि लुटेरों के पास से पुलिस को मोबाइल नहीं मिला है. बड़हरिया थाना क्षेत्र के माधवपुर मीरा टोला के रहने वाले पशु कारोबारी रहमततुल्लाह के का मोबाइल भी गायब था. मोबाइल के जरीये सुराग पाने की जदोजहद पुलिस कर रही है. पुलिस कप्तान निताशा गुडि़या खुद इस मामले की पड़ताल में जुटी है. पुलिस हर स्तर पर जांच शुरू कर दी है. पुलिस को उम्मीद है कि जैसे ही लुटेरों की पहचान होगी घटना खुल कर सामने आ जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन