गुरबाज पर लगा प्रतिबंध हटा

Updated:
विज्ञापन

गुरबाज पर लगा प्रतिबंध हटानयी दिल्ली. हॉकी इंडिया ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश के बाद आज तुरंत प्रभाव से गुरबाज सिंह पर लगा नौ महीने का प्रतिबंध हटा दिया. उच्च न्यायालय ने इस सीनियर खिलाड़ी के निलंबन को ‘गैरकानूनी’ करार दिया था. पूर्व महान खिलाड़ी हरबिंदर सिंह की अगुआई वाली हॉकी इंडिया […]

विज्ञापन

गुरबाज पर लगा प्रतिबंध हटानयी दिल्ली. हॉकी इंडिया ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश के बाद आज तुरंत प्रभाव से गुरबाज सिंह पर लगा नौ महीने का प्रतिबंध हटा दिया. उच्च न्यायालय ने इस सीनियर खिलाड़ी के निलंबन को ‘गैरकानूनी’ करार दिया था. पूर्व महान खिलाड़ी हरबिंदर सिंह की अगुआई वाली हॉकी इंडिया की खिलाड़ी विवाद और शिकायत निपटान समिति ने गुरबाज पर यह फैसला किया. इससे पहले उच्च न्यायालय ने कहा था कि खिलाड़ी के खिलाफ लगाये गये आरोप उसे दी गयी कड़ी सजा के लिए पर्याप्त नहीं हैं. हॉकी इंडिया ने गुरबाज पर टीम का माहौल खराब करने और गुटबाजी का आरोप लगाते हुए बेल्जियम के एंटवर्प में हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल्स के बाद निलंबित कर दिया था. इस मिडफील्डर ने इसके बाद अदालत की शरण ली थी. समिति ने हालांकि अपने पुराने रुख पर कायम रहते हुए शनिवार को गुरबाज को चेतावनी देकर छोड़ दिया. समिति ने कहा, ‘हमने गुरबाज सिंह को चेतावनी दी है कि अगर वह भविष्य में दुर्व्यवहार करेंगे, तो यह समिति इसे गंभीर गलती मानेगी. भविष्य में अगर उनके आचरण को लेकर कोई शिकायत मिलती है, तो समिति उनके अतीत के रिकॉर्ड पर भी गौर करेगी, जिसमें लंदन ओलिंपिक भी शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन