चौपाल: वादा नहीं सुविधा मुहैया कराने वाला हो विधायक

Updated:
विज्ञापन

चौपाल: वादा नहीं सुविधा मुहैया कराने वाला हो विधायक महादलित वस्ती में वोट उसे जो देगा विकास का एजेंडा विधान सभा चुनाव में सब चाहते है विकास फोटो नं-17लोकतंत्र के पर्व में सबकी अपनी -अपनी अरमाने है. लड़ रहे प्रत्याशी विधायक बनने को बेताब है तो मतदाता भी होने जा रहे चुनाव से बड़ी उम्मीद […]

विज्ञापन

चौपाल: वादा नहीं सुविधा मुहैया कराने वाला हो विधायक महादलित वस्ती में वोट उसे जो देगा विकास का एजेंडा विधान सभा चुनाव में सब चाहते है विकास फोटो नं-17लोकतंत्र के पर्व में सबकी अपनी -अपनी अरमाने है. लड़ रहे प्रत्याशी विधायक बनने को बेताब है तो मतदाता भी होने जा रहे चुनाव से बड़ी उम्मीद लगाये बैठे है. भले हीं नेताओं के पास क्षेत्र की समस्या को खत्म करने एवं विकास कोई एजेंडा नहीं है. लेकिन मतदाताओं की उम्मीद और तलाश विकास की धुरी पर धूम रही है. प्रभात खबर की टीम ने कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र के मटिहनिया तिवारी के दलित वस्ती में चौपाल लगाया जहां लोगों ने मुखर होकर कहा कि हमे वायदों की जरूरत नहीं ऐसे विधायक की जरुरत है जो मूलभूत समस्याओं को खत्म करें और इस बार वे निर्णायक मुंड में है. संवाददाता, सासामुसा कुचायकोट प्रखंड का गौरव शाली इतिहास रहा है. इतिहास के पन्नों पर नजर दौड़ाएं तो यह धरती विद्वानों और मनिषियों की धरती रही है. अंगरेजों का जमाने का यहां थाना है. आजादी के बाद चुनाव दर चुनाव होते चले गये. परिसीमन के बाद क्षेत्र का नाम भी बदला लेकिन विकास की दौड़ कभी न आई चुनाव दर चुनाव नेता आते गये. वायदों का दौर चलता रहा. लेकिन सड़क बिजली, स्वास्थ्य की समस्या दिनों दिन बिगड़ती चली गयी. आज भी जब कोई बीमार पड़ता है तो खाट पर लाद कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाता है. खास करके गंडक की तबाही जहां हमेशा बनी रही वहीं दलित बस्ती में विकास की रोशनी कभी भी नहीं जगमगायी. एक बार भी लोक तंत्र का महापर्व विधान सभा चुनाव के रूप में सामने है. दलित बस्ती के मतदाताओं में एक भूख है विकास की. इन्हें इस बार वैसे विधायक की तलाश है जो इनके मूलभूत समस्याओं यथा पानी ,बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, एवं भ्रष्टाचार मुक्त शासन -प्रशासन की आवश्यकता है. होने जा रहे आसन चुनाव से न सिर्फ चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को जीत की उम्मीदें है बल्कि मतदाता भी क्षेत्र और अपने विकास को लेकर नये सपने सजाये है.क्या कहते हैं ग्रामीण अब तक जो भी विधायक हुआ वह वायदा करके चलते बना. क्षेत्र का विधायक ऐसा हो जो हमारी समस्याओं को समझे और उसे खत्म करने के लिये प्रयास करें.यहां बिजली एक बड़ी समस्या है. इसे खत्म होना चाहिएं फोटो नं-18 झूलन रावत ,ग्रामीण” हमे इस बार क्षेत्र के विकास करने वाले विधायक की तलाश है. इस बार का चुनाव विकास की मुदें पर होगा. अब तक सबने ठगने का काम किया है. हम उसे चुनेंगे जो हमारा विकास कर सके.फोटो नं- 19 राजदेव रावत ,ग्रामीण ” पानी ,बिजली, सड़क जैसी समस्याओं को दूर करने वाला विधायक चाहिए. हम मतदाताओं का लक्ष्य इस बार विकास है. और हम वैसे ही विधायक की तलाश में है. फोटो नं- मनोज कुमार राम ,ग्रामीण ” हर बार चुनाव आता है नेता आते है विकास की बात करते है लेकिन हमारी स्थिति अब तक नहीं बदली. इस बार हम लोग झांसे में नहीं आयेंगे और विकास करने वाले नेता का चुनाव करेंगे. फोटो नं-21नगीना राम , ग्रामीण ” दलित बस्ती का कभी विकास हुआ ही नहीं. आज भी वहीं है जहां 20 साल पहले थे. हमे वैसे विधायक की तलाश है जो दलित बस्ती की जिंदगी से हमे उबारे. फोटो नं-22हरे कृष्ण राम” हमारी समस्याएं जो भी विधायक इन समस्याओं को खत्म करने का वादा करेगा. हम वोट उसे करेंगे. हमे क्षेत्र का विकास चाहिएं.फोटो नं-23हरिलाल राम,ग्रामीण क्या हो इनके लिये पहल -दलित बस्ती तक हो पक्की सड़क का निर्माण -घर में पहुंचाएं जाये बिजली -क्षेत्र में हो चिकित्सा की हो उत्तम व्यवस्था -दलित बच्चों के लिये हो उच्चस्तरीय शिक्षण संस्थान

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन