विभिन्न थानों में वाहन जांच के दौरान 549 लीटर शराब बरामद, दो बाइकें और एक नाव जब्त

Published by : GOVIND KUMAR Updated At : 19 Sep 2025 5:58 PM

विज्ञापन

गोपालगंज. जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है.

विज्ञापन

गोपालगंज. जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी दौरान में बीते 24 घंटे के दौरान जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर 549 लीटर देसी शराब बरामद की है. साथ ही दो बाइकें भी जब्त की गयी हैं. फुलवरिया थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि किशुनदेवछापर छठ घाट के पास शराब की खेप छिपाकर रखी गयी है. सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने वहां से एक चोरी की बाइक के साथ 198 लीटर शराब बरामद की. वहीं, श्रीपुर थाना पुलिस ने मिश्रबतराहा गांव के पास से 63 लीटर देसी शराब और एक बाइक जब्त की. इधर, यादोपुर थाना पुलिस को भी गुप्त सूचना मिली कि गंडक नदी के किनारे पतराहा इलाके में नाव के जरिये शराब की खेप लायी जा रही है. छापेमारी कर पुलिस ने नाव से 288 लीटर देसी शराब बरामद की. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शराब माफियाओं पर नकेल कसने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. जल्द ही इस अवैध कारोबार में शामिल लोगों की गिरफ्तारी भी की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOVIND KUMAR

लेखक के बारे में

By GOVIND KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन