लाइलाज नहीं डेंगू बरतें सावधानी
गोपालगंज : डेंगू के मरीजों में बढ़ोतरी जारी है. हालांकि पिछले दो दिनों में संदिग्ध मरीजों के साथ नये मरीजों की गति में थोड़ी से कमी आयी है. सदर अस्पताल के ओपीडी के पैथोलॉजी विभाग में दो दिनों में एक भी संदिग्ध मरीज जांच कराने के लिए नहीं पहुंचा. जिले में अबतक डेंगू के दर्जन […]
गोपालगंज : डेंगू के मरीजों में बढ़ोतरी जारी है. हालांकि पिछले दो दिनों में संदिग्ध मरीजों के साथ नये मरीजों की गति में थोड़ी से कमी आयी है.
सदर अस्पताल के ओपीडी के पैथोलॉजी विभाग में दो दिनों में एक भी संदिग्ध मरीज जांच कराने के लिए नहीं पहुंचा. जिले में अबतक डेंगू के दर्जन भर मरीज मिले हैं, जिनका उपचार पीएमसीएच और अन्य अस्पतालों में चल रहा है. पिछले दिनों सदर अस्पताल में जांच के दौरान 11 मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले थे.
इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण इलाके में डेंगू के लारवा मिलने वाले स्थानों पर फॉगिंग करायी. जिले में अब दूसरे राउंड की फॉगिंग हो रही है. जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ चंद्रिका साह ने बताया कि पहले राउंड की फॉगिंग का कार्य पूरा किया जा चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










