पपीता तोड़ने से मना करने पर महिला का सिर फोड़ा

गोपालगंज . थावे थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव में शनिवार देर शाम पपीता तोड़ने से मना करने पर बदमाशों ने महिला का सिर ईंट से मार कर फोड़ दिया. गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया, जहां महिला की स्थिति चिंताजनक है. बताया जाता है कि राधिका […]
गोपालगंज . थावे थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव में शनिवार देर शाम पपीता तोड़ने से मना करने पर बदमाशों ने महिला का सिर ईंट से मार कर फोड़ दिया. गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया, जहां महिला की स्थिति चिंताजनक है. बताया जाता है कि राधिका देवी अपने दरवाजे पर पपीता की फसल लगायी थी. गांव के कुछ लोग पपीता चोरी से तोड़ रहे थे. इसका विरोध महिला की, जिससे नाराज लोगों ने ईंट से मार कर सिर फोड़ दिया. आसपास के लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. पुलिस महिला का बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










