श्री राम सेना ने निकाली झांकी / रामनवमी

Published at :29 Mar 2015 10:03 AM (IST)
विज्ञापन
श्री राम सेना ने निकाली झांकी / रामनवमी

सिधवलया. रामनवमी के अवसर पर पूरे प्रखंड में कार्यक्रमों की धूम रही. प्रखंड के सिधवलिया बाजार के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ ही श्री राम सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा ने राम दरबार की झांकी निकाली गयी. इस दौरान युवाओं द्वारा जय श्री राम, जय हनुमान के नारों वातावरण गूंज उठा. झांकी को सिधवलिया बाजार, […]

विज्ञापन

सिधवलया. रामनवमी के अवसर पर पूरे प्रखंड में कार्यक्रमों की धूम रही. प्रखंड के सिधवलिया बाजार के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ ही श्री राम सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा ने राम दरबार की झांकी निकाली गयी. इस दौरान युवाओं द्वारा जय श्री राम, जय हनुमान के नारों वातावरण गूंज उठा. झांकी को सिधवलिया बाजार, सकला, बुधसी, देवकुली, महम्मदपुर, झझवां आदि बाजारों में घुमाया गया. इस दौरान कार्यकर्ता हाथ में ध्वज लिये चल रहे थे. प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव, अंचलाधिकारी अरविंद प्रताप शाही, कृषि पदाधिकारी कामेश्वर सिंह दल-बल के साथ जुलूस के साथ चल रहे थे. वहीं, मोहन प्रसाद, जितेंद्र कुमार, पवन कुमार, ओम प्रकाश, तारकेश्वर साह सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन