को ऑपरेटिव बैंक ने चलाया ऋण वसूली अभियान

सासामुसा. दी सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक कुचायकोट के द्वारा ऋण वसूली अभियान चलाया गया है. शाखा प्रबंधक मणि प्रकाश सिंह ने बताया कि दी सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक गोपालगंज के निर्देश पर ऋण वसूली अभियान चलाया जा रहा है. अभियान का उदेश्य यह है कि हर गांव के ऋणियों तक अभियान के तहत बैंक कर्मी […]
सासामुसा. दी सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक कुचायकोट के द्वारा ऋण वसूली अभियान चलाया गया है. शाखा प्रबंधक मणि प्रकाश सिंह ने बताया कि दी सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक गोपालगंज के निर्देश पर ऋण वसूली अभियान चलाया जा रहा है. अभियान का उदेश्य यह है कि हर गांव के ऋणियों तक अभियान के तहत बैंक कर्मी पहुंचे एवं वर्षों से बकाया चल रहे ऋण की वसूली किया जा सके. प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी विशाल आनंद के द्वारा ऋण वसूली कार्य में तेजी लाये जाने का निर्देश दिया गया है. जहां बैंक वित्तीय वर्ष समाप्ति को लेकर वसूली कार्य में तेजी लाने की पहल कर रही है. वही किसान फसल क्षति होने के कारण ऋण जमा करने में असमर्थता जता रहे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










